राजकरण

EC ऑफिस के बाहर भाजपा-TMC कार्यकर्ताओं में झड़प

चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हुई, जिससे इलाके में तनाव फैल गया और सुरक्षा बढ़ा दी गई।

कोलकाता में चुनाव आयोग ऑफिस (ECO) के बाहर मंगलवार को भाजपा और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। पुलिस के अनुसार, TMC समर्थित बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) का एक ग्रुप वोटर लिस्ट में हेरफेर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा था। इस दौरान उन्होंने सुरक्षाबलों पर पथराव किया। बाद में भाजपा के कार्यकर्ता भी वहां झंडा लेकर पहुंच गए। इसके बाद TMC प्रदर्शनकारियों की पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं से झड़प हो गई। पुलिस ने बताया कि कानूनव्यवस्था बनाए रखने के लिए हल्का बल का प्रयोग किया गया। इधर बंगाल की CM ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि BJP बिहार, उत्तर प्रदेश के अवैध वोटरों को बंगाल के वोटर लिस्ट में शामिल करने की कोशिश कर रही है। ममता ने X पर एक पोस्ट में कहा- भाजपा के एजेंटों को बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के ऑफिस में हजारों फर्जी फॉर्म 6 आवेदन जमा करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। यह वोटर हाइजैकिंग की कोशिश है। गुवाहाटी में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के और तिरुवनंतपुरम में BJP अध्यक्षनितिन नबीन ने मेनिफेस्टो जारी किया