बागपत (ब्यूरो)। जनपद के बिनौली
ग्वालीखेड़ा के दादू बलराम संस्कृत
महाविद्यालय में शनिवार को सनातन हिंदू
वाहिनी के संगठन विस्तार का कार्यक्रम
हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि वाहिनी के प्रदेश
अध्यक्ष महंत संजय नाथ योगी ने नवनियुक्त
पदाधिकारियों एवं सदस्यों को नियुक्ति पत्र
देकर संगठन का विस्तार किया। इस अवसर
पर उन्होंने सनातनी संस्कृति को आगे बढ़ाने के
लिए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा यह धरती राम की है, संत महापुरुषों
की है। वह सनातनी धरोहर हमें सौंपकर गए हैं।
हम सभी का कर्त्तवय बनता है कि अपने कर्मों से
निष्ठा के साथ इसकी रक्षा करें। उन्होंने
कहा आज कुछ लोग फेसबुक, इंस्टाग्राम
पर देवी देवताओं वीडियो पोस्ट कर अपमानित
करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने संगठन के
कार्यकर्ताओं से उन्हें समझाने की बात कही।
उन्होंने और जिलाध्यक्ष श्रवणदास स्वामी
ने संगठन में ग्वालीखेड़ा के पुष्पेंद्र कुमार को
जिला संयोजक, बरनावा के लक्ष्य त्यागी को
जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी।
इनके
अलावा कर्मअलीपुर के कृष्णपाल, शोरण
सिंह, ऋषिपाल, दाताराम, बरनावा के महेश,
हिसावदा के अभय, अजीत मलिक को संगठन
में सदस्य मनोनीत किया। कार्यक्रम में महंत डॉ.
साधुराम स्वामी, महंत सेवानाथ, जिलाध्यक्ष
गाजियाबाद और बुलंदशहर विकास शर्मा,
मंडल अध्यक्ष सतेंद्र वर्मा, ऋषिराज शास्त्री,
सागर शास्त्री, आकाश शर्मा, राजीव कुमार,
कुलदीप, जग्गन, घनश्याम शास्त्री, मनीष,
विवेक आदि उपस्थित रहे।