राष्ट्रीय
राजमार्ग बाईपास स्थित वेंक्टेश्वरा
विश्वविद्यालय के अधीन संचालित विम्स
मेडिकल काॅलेज में एम0बी0बी0एस0
पाठ्यक्रम में नवप्रवेशित 2025 बैच के
विद्यार्थियों के लिए 2024 बैच के सीनियर्स
ने फ्रेशर पार्टी ’’इन्सेप्शन-2026 फ्शर रे
फियेस्टा’’ का शानदार आयोजन किया।
जिसमें नये एवं पुराने छात्रो ने दो दर्जन से
अधिक शानदार सांस्कृतिक/ मनोरंजक
प्रस्तुतियाँ देकर समा बांध दिया।
वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के
’’ध्यानचन्द ओपन खेल परिसर’’ मंे
आयोजित फ्रेशर पार्टी ’’इन्सेप्शन-2026
फ्रेशर फियेस्टा’’ का शुभारम्भ वेंक्टेश्वरा
समूह के संस्थापक अध्यक्ष श्री सुधीर गिरि,
प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी, डीन
डाॅ0 प्रभु एम0एच0, चिकित्सा अधीक्षक
डाॅ0 सरेस पटेल आदि ने सरस्वती माँ की
प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके
किया।
संस्थापक अध्यक्ष श्री सुधीर गिरि
ने कहा कि आपका अपने काम के प्रति
निस्वार्थ समपर्ण सेवा एंव त्याग भावना ही
आपको दूसरे प्रोफेशन्स से अलग विशिष्ट
स्थान दिलाती है। आप भविष्य में देश एवं
दुनिया के विभिन्न हिससो में अपना जीवन
मानव सेवा को समर्पित करेगे, इसी अपेक्षा
के साथ आपका चिकित्सा क्षेत्र में स्वागत
है।
आप आने वाले समय में चिकित्साजैसे
पावन/पुनीत कार्य को अपने स्किल्ड, एंव
समर्पण से दुनिया के सामने एक नजीर पेश
करेगें। इसके बाद छात्र-छात्राओ ने एकल
नृत्य एवं समूह नृत्य के एक से बढ़कर
एक प्रस्तुतियां देकर सभी को झूमने पर
मजबूर कर दिया। साथ ही सिगिंग, गिटार,
स्टैण्डअप काॅमेडी के साथ-2 कोरोना
सहित विभिन्न आपदाओ में लड़ाई लड़ते
हुए अपनी जान गवांने वाले चिकित्सको
को लघु-नाटिका द्वारा श्रद्धांजलि भी अर्पित
की गयी। एम0बी0बी0एस0 प्रथम वर्ष की
छात्राओ ने रैम्प पर कैटवाक कर जलबे
बिखेरे। इसके बाद सभी छात्र-छात्राओ ने
’’देखी लख लख परदेशी गर्ल, तारे गिन-2
याद में तेरी मैं तो जागा राता नी, ओ मैनू लुट
ले गया, ना दे दिल परदेशी नू तेनू नित दा
रोना पे जाऊंगा, दिल करे मै तो भांगडेबिच
तेरे नाल नांचा, मै तो तेरी हो गयी सजन मेरे
सतरगियां, आयो रे आयो रे आयो रे महारा
ढोल ना, तारे गिन-गिन याद में तेरी मै जागा
रात नू समेत विभिन्न पंजाबी, राजस्थानी,
गुजराती गानो पर जमकर धमाल किया।
इस अवसर पर डीन प्रो0 डाॅ0 प्रभु
एम0एच0, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ0
सरेस पटेल, डाॅ0 बी0एस0 त्यागी, डाॅ0
सुप्रीति भटनागर, डाॅ0 गुरदीप कल्याण,
डाॅ0 बालकृष्ण, डाॅ0 सुमित सिंह, डाॅ0
कारी, डाॅ0 प्रवीन कौशिक, डाॅ0 असलम,
डाॅ0 रूचि पटवर्धन, डाॅ0 सचिन टूटू, मेरठ
परिसर से निदेशक डाॅ0 पंकज सिंह एवं
मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग
उपस्थित रहे।