भाजपा
पश्चिम क्षेत्र कार्यालय हरमन सिटी
बागपत रोड पर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई,
जिसमें नारी शक्ति वंदना अधिनियम से
संबंधित होने वाले कार्यक्रमों के तैयारी की
समीक्षा क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया
ने की। संचालन उपाध्यक्ष मानसिंह
गोस्वामी ने किया।
बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि
नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर
भाजपा द्वारा कुल 14 अभियान कार्यक्रम
संपन्न किए जाएंगेl 15 से 17 अप्रैल तक
टाउनहॉल कार्यक्रम आयोजित किए
जाएंगे, जिसमें केवल महिला ही अपेक्षित
हैं।
टाउनहॉल कार्यक्रम पूरे प्रदेश में कुल
11 स्थान पर किए जाएंगे और पश्चिम
क्षेत्र में चार स्थानों (मेरठ, गाजियाबाद,
गौतमबुध नगर, मुरादाबाद) पर संपन्न
कराए जाएंगे। नारी शक्ति सम्मेलन प्रत्येक
विधानसभा में होंगे, प्रत्येक लोकसभा में
नारी शक्ति पदयात्रा (15-17 अप्रैल)
निकाली जाएगी।
मातृशक्ति द्वारा स्कूटर बाइक रैली का
आयोजन नगर निगम व नगर पालिका
स्तर पर 15 अप्रैल को किया जाएगा। 18
अप्रैल को नारी शक्तिवंदन आरक्षण बिल
सदन में पारित होगा, उसके समर्थन में
नारी शक्ति मार्च 20 अप्रैल को निकाला
जाएगा। नारी शक्ति विजय दौड़ 20
अप्रैल को आयोजित की जाएगी।
दौड़ में
प्रथम 10 विजता े ओं को पुरस्कृत भी किया
जाएगा। बैठक में महिला मोर्चे की पश्चिम
क्षेत्र अध्यक्ष वर्षा कौशिक कार्यक्रम के
सहसंयोजक नरेश तोमर, सिद्धि प्रधान,
छवि दीक्षित, कविता सिरोही, गजेंद्र शर्मा
इंद्रपाल बजरंगी आदि कार्यकर्ता मौजूद
रहे।