वारदात

व्यापारी उत्पीड़न के विरोध में कल एसएसपी से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

संयुक्त व्यापार संघ कार्यकारिणी सभा में तीन चुनाव अधिकारी मनोनीत

 संयुक्त व्यापार संघ (निर्वाचित) की कार्यकारिणी सभा सोमवार को जिमखाना मैदान के सामने अपार चेंबर में हुई, जिसमें तीन वर्ष का आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। सभा में संघ के होने वाले आगामी चुनाव के लिए तीन चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए, जो चुनाव प्रक्रिया पूरी कराने के साथ ही चुनाव की तिथि भी घोषित करेंगे। सभा में सरकार सभासद मनोनीत किए गए पार्षदों व निक्षय मित्रों का स्वागत और अभिनंदन समारोह किया जाना निर्धारित था, परन्तु सेंट्रल मार्केट में व्यापारियों के साथ हो रही अन्यायपूर्ण कार्रवाई और व्यापारियों की पीड़ा को ध्यान में रखते हुए स्वागत समारोह स्थगित कर दिया गया।

संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने बताया कि चुनाव अधिकारी के रूप में महेश सिंघल, मनोज अग्रवाल और विनोद गोयल को मनोनीत किया गया है। नवीन ने बताया कि चुनाव अधिकारी ही चुनाव प्रक्रिया की तारीख घोषित करेंग। उन्होंने बताया कि सेंट्रल मार्केट प्रकरण को लेकर संघ के तमाम पदाधिकारी व्यापारियों को साथ लेकर जल्द ही आवास विकास परिषद कार्यालय का घेराव करेंगे। उन्होंने बताया कि गुदड़ी बाजार में व्यापारी और वकील के बीच हुए झगड़े में कोतवाली थाना प्रभारी द्वारा व्यापारी के खिलाफ एकपक्षीय कार्रवाई की गई है।

किसी भी हालत में व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं कियाजाएगा। इस संबंध में 15 अप्रैल को प्रात: 11 बजे संघ पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल एसएससपी से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग करेगा। सभा में संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता, महामंत्री महामंत्री संजय जैन, कोषाध्यक्ष विजय आनंद अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल, उपाध्यक्ष संजीव रस्तौगी, तरूण कुमार गुप्ता, मनीष शर्मा, आशु रस्तौगी, मंत्री अपार मेहरा, अमित बंसल, राजबीर सिंह आदि मौजूद रहे।