राष्ट्रीय महिला
आयोग एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के
संयुक्त तत्वावधान में सिटी वोकेशनल पब्लिक
स्कूल कैंट में आयोजित ‘सखी संगम’ कार्यक्रम
का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा,
शिक्षा, आत्मनिर्भरता तथा सामाजिक सहभागिता
के प्रति जागरूक कर उन्हें सशक्तबनाने की दिशा
में सार्थक पहल करना था।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महिला आयोग की
अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर रहीं, जबकि
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ.
बबीता सिंह चौहान ने विशिष्ट अतिथि के रूप
में सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व
एमएलसीडॉ. सरोजनी अग्रवाल ने की।
संचालन
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ.
हिमानी अग्रवाल एवं डॉ. मीनाक्षी भराला ने किया।
अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि
महिला सशक्तिकरण केवल एक सामाजिक
आवश्यकता ही नहीं, बल्कि राष्ट्र के समग्र
विकास की आधारशिला है। उन्होंने महिलाओं
को शिक्षा, आत्मविश्वास एवं आत्मनिर्भरता के
माध्यम से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा
समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने हेतु सक्रिय
भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में
शिक्षा, सामाजिक सेवा, प्रशासन, राजनीति,
स्वास्थ्य, कला एवं अन्य क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं
ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। महिला सुरक्षा,
सम्मान, नेतृत्व क्षमता, शिक्षा तथा सामाजिक
उत्थान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श
किया।
इस अवसर पर प्रो. डॉ. मोनिका, ज्योति
चौधरी, अधिवक्ता मधुलिका कपूर, विभा नागर,
मोनिका, ध्वनि जैन, मंजू, डॉ. उर्मीत कौर, सुनीता
सिंह, ममता, कथक शिक्षिका ज्योति चौधरी,
भूमिश्री, गीतिका, गरिमा शर्मा, वंदना शर्मा, नीता
माथुर, मोनिका, नेहा चौधरी, संजुक्ता, सबीला
बेगम, आदेश, रेखा गुर्जर, वैशाली गिल, अंजू
वारियर, आशी रावत, अफताब बेगम, अनीता
तोमर, संगीता प्रजापति, प्रियंका गुप्ता,पंखुरी
सहगल एवं पूनम शर्मा को सम्मानित किया गया।
इन्हें उनके उल्लेखनीय कार्यों, सामाजिक योगदान
तथा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट
सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।