खेल

ईशान की 3 साल बाद वन डे में वापसी, बुमराह-जडेजा को आराम

अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय वनडे-टेस्ट टीम का ऐलान

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया गया है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को दोनों टीमों से आराम दिया गया है। वनडेटीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली शामिल हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की 3 साल बाद वापसी हुई है। उन्होंने पिछला वनडे 11 अक्टूबर 2023 को अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था। लेफ्ट आर्मस्पिनर मानव सुथार, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे को पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है। अफगानिस्तान की टीम 6 जून से भारत दौरे पर आएगी।

दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट और 3 वनडे खेले जाएंगे। वनडे मैच धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में 14, 17 और 20 जून को होंगे। वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को टेस्ट टीम से आराम दिया गया है। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल विकेटकीपर चुने गए हैं। देवदत्त पडिक्कल की नंबर-3 पर वापसी हुई है। साई सुदर्शन भी टीम में हैं। पडिक्कल दो टेस्ट खेल चुके हैं। उन्होंने आखिरी टेस्ट 2024 में पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की 3 साल बाद भारतीय वनडेटीम में वापसी हुई है। उन्होंने आखिरी वनडे 11 अक्टूबर 2023 को अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में खेला था। ईशान ने भारत के लिए 27 वनडे में 42.40 की औसत और 102.19 के स्ट्राइक रेट से