। सनातन धर्म इंटर
कॉलेज सदर के मैदान पर खेली जा रही हॉकी
लीग प्रतियोगिता के तहत सोमवार एसडी सदर
व 7 स्टार टीम संग संघर्षपूर्णमैच खेला गया।
हॉकी प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह ने बताया 60 मिनट
के निर्धारित समय तक दोनों टीम में 0-0 पर
खेल चुकी थी।
इसलिए मैच का निर्णायक फैसला पेनाल्टी
शूट द्वारा हुआ, जिसमें दोनों टीमों की ओर से
पांच-पांच स्टॉक करने पड़े एसडी सदर टीम
की ओर से कृष्णा लोधी, नैतिक व कृष्णा सैनी
ने अपनी टीम के लिए गोल दागे, जबकि 7 स्टार
टीम की ओर से पांच स्टॉक में से दो गोल अक्षित चौहान ने अपनी टीम के लिए गोल दागे। मैच के निर्णायक आकाश चौहान व राघव प्रजापति रहे।
मैच के पश्चात मुख्य अतिथि सुनील वाधवा
(पूर्व कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष) ने बच्चों से परिचय
प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया। कहा खेल में
अनुशासन के साथ-साथ नियमित अभ्यास
आपको सफलता की सीढ़िया पर ऊपर की ओर
ले जाने का कार्य करता है।
कहा ऐसे शिविर बच्चों के शारीरिक और
मानसिक विकास में सहायक होते हैं, इस दौरान
पूर्व के खिलाड़ी सैनिक कैप्टन रिटायर्ड बलवंत
सिंह ने बच्चों के खेल एवं फिटनेस की सरहाना
की। प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह ने बताया हॉकी लीग
के अगले दौर के मुकाबले आज 4:30 बजे खेले
जाएंगे।