। खेल की वैश्विक
संस्था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद
(आईसीसी) ने शुक्रवार को वार्षिक
टेस्ट टीम की रैंकिंग जारी की, जिसमें
बड़ा फेरबदल देखने को मिला। भारतीय
टेस्ट टीम एक स्थान की छलांग लगाकर
तीसरे स्थान पर पहुंच गई। शुभमन गिल
की अगुवाई वाली टीम ने इंग्लैंड को पीछे
छोड़ दिया। वहीं, शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया का
दबदबा है। रैंकिंग अपडेट में मई 2025 के
बाद खेले गए मैचों को महत्व दिया गया
है, जबकि उससे पहले के मुकाबलों का
प्रभाव 50 प्रतिशत कर दिया गया है।
इसी
कारण रैंकिंग में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव
देखने को मिले। शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया
क्रिकेट टीम 131 रेटिंग अंकों के साथ
मजबूती से कायम है और उसने अपनी
बढ़त को और मजबूत किया है। दूसरे
स्थान पर मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियन
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम 119 अंकों
के साथ बरकरार है। सबसे बड़ा बदलाव
तीसरे स्थान के लिए हुआ, जहां भारत
104 अंकों के साथ एक पायदान ऊपर
चढ़ गया।