कर्तव्यपथ

श्रीवेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में साईबर सिक्युरिटी राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारम्भ

साइबर सुरक्षा के बढ़ते महत्व को देखते हुए राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारम्भ, विशेषज्ञों ने डिजिटल सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर डाला प्रकाश।

राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा संस्थान में यूपी पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में देश एवं दुनिया में बढते साईबर अपराधों के मकड़जाल को तोड़ने एवं आजमानस को साईबर अपराधों को रोकने के प्रति जागरूक करने के उददेश्य से राष्ट्रीय साईबर सुरक्षा कार्यशाला-2026 का आयोजन/शुभारम्भ किया गया।

श्री वेंक्टेश्वरा संस्थान में आगामी पन्द्रह दिनों तक चलने वाली इस राष्ट्रीय कार्यशाला में देश भर से आये साढे पांच सौ से अधिक प्रतिभागियों को देश के जाने-माने दो दर्जन से अधिक साईबर एक्सपर्ट साईबर अपराधों की रोकथाम के गुर सिखाए एवं कार्यक्रम के समापन पर अभ्यर्थियों को यूपी पुलिस की ओर से सर्टिफिकेट एवं विश्वविद्यालय की ओर से तीन क्रेडिट प्रदान किए जाएंगे।

श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान के डा. सी.वी. रमन सभागार में राष्ट्रीय साईबर सुरक्षा कार्यशाला- 2026 का शुभारम्भ मुख्य वक्ता साईबर एक्सपर्ट अमित दुबे, पुलिस अधीक्षक लाखन सिंह यादव, प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी, अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया, डिप्टी एसपी अंजलि कटारिया, कुलपति कृष्ण कान्त दवे, वित्त निदेशक युवराज सिंह आदि ने सरस्वती माँ कीप्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।