देश की शान

बागपत में वृक्षारोपण का कुल लक्ष्य 1,24,7287 पौधे निर्धारित

Baghpat में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से प्रशासन ने वृक्षारोपण अभियान के तहत 12 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया।

जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अध्यक्षता में जिला गंगा, जिला वृक्षारोपण एवं पर्यावरण समिति, बागपत की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए संचालित होने वाले पौधरोपण कार्यक्रमों की विभागवार प्रगति एवं निर्धारित लक्ष्यों की समीक्षा की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि जनपद बागपत में वृक्षारोपण का कुल लक्ष्य 1,24,7287 पौधे निर्धारित किया गया है।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि पौधरोपण हेतु उपयुक्त स्थलों का चयन शीघ्र पूर्णकिया जाए तथा वृक्षारोपण कार्ययोजना में तेजी लाई जाए। जिलाधिकारी ने प्रभागीय वनाधिकारी को निर्देश दिए कि पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए लक्ष्य के अनुरूप कार्यवाही की जाए ।

बैठक में “नमामि गंगे” कार्यक्रम के अंतर्गत गंगा ग्रामों में जनजागरूकता गतिविधियों एवं कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन के निर्देश दिए गए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अनिल कुमार सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी विनोद कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी तीरथ लाल, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अतुल कुमार, अधिशासी अधिकारी केके भड़ाना सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।