अंतरराष्ट्रीय
क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 2027
पुरुष वनडे विश्व कप के लिए प्रस्तावित
कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है। यह मेगा
टूर्नामेंट 4 अक्तूबर से 21 नवंबर के
बीच दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और
नामीबिया में आयोजित किया जा
सकता है।
ईएसपीएनक्रिकइन्फो की
रिपोर्ट के अनुसार, इन तारीखों पर मई में
अहमदाबाद में हुई आईसीसी बोर्डबैठक
में सहमति बनी थी, जबकि अंतिम मुहर
जुलाई में एडिनबर्ग में होने वाली आईसीसी
की वार्षिक आम बैठक में लगाई जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, टूर्नामेंट के कुल
54 मैचों में से कम से कम 41 मुकाबले
दक्षिण अफ्रीका के आठ स्टेडियमों में खेले
जाएंगे। वहीं, जिम्बाब्वे को आठ से 10
मैचों की मेजबानी मिलने की संभावना है,
जबकि नामीबिया में तीन मैच आयोजित
किए जाएंगे।
जिम्बाब्वे में इस बार तीन
वेन्यूहोंगे।हरारे स्पोर्ट्स क्लब और क्वींस
स्पोर्ट्स क्लब (बुलावायो) के अलावा
विक्टोरिया फॉल्स को भी मेजबानी सौंपी
जाएगी।