विकास भवन
सभागार में राष्ट्रीय महिला आयोग भारत सरकार
की अध्यक्ष विजया रहाटकर की अध्यक्षता में
राष्ट्रीय महिला आयोग-आपके द्वार महिला
जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विजया रहाटकर ने महिला जनसुनवाई में आई
पीडिताओं की शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक
सुना। कुल 65 पीड़ित महिलाओं की
जनसुनवाई की गई, जिसमें जनपद एवं मंडल
स्तर की पीड़िताओं ने अपनी समस्या जैसे घरेलू
हिंसा दहेज, हत्या, लैंगिक हिंसा, घोखाधड़ी,
अपहरण छेड़छाड तथा पुलिस विभाग से
सम्बन्धित अपनी समस्याओं को रखा गया।
उन्होंने सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को प्राप्त
शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए एक
सप्ताह के अंतर्गत निस्तारण कर अवगत कराने
हेतु निर्देशित किया। इससे पूर्व उन्होंने सर्किट
हाउस में लाभार्थीपरक योजनाओं के विभिन्न
लाभार्थियों से जनसंवाद किया।
अध्यक्ष विजया रहाटकर ने बताया कि
महिलाओं को तुरन्त न्याय मिल सके, इस हेतु
राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा स्थानीय स्तर पर
पहुंचकर महिला जनसुनवाई का आयोजन
किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय
महिला आयोग तक पीडिताओं की पहुंच सरल,
सुलभ सुनिश्चित किये जाने की दिशा में यह
सकारात्मक पहल है।
महिलाओं को आयोग
जाने की जरूरत नहीं होगी। कार्यक्रम के माध्यम
से आयोग स्वयं महिलाओं तक पहुंच कर उनकी
समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित कर
रहा है। उन्होंने कहा महिलाओं की समस्या का
समाधान आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इसके बाद विजया रहाटकर ने जनपद
स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक
में सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास
योजना, मनरेगा, एनआरएलएम, महिला
किसान सशक्तीकरण परियोजना, प्रधानमंत्री
स्वनिधि योजना आदि योजनाओं पर विस्तार
से चर्चा की।
इस अवसर पर अध्यक्ष उ.प्र.
राज्य महिला आयोग डा. बबीता सिंह चौहान,
राज्य महिला आयोग की सदस्या डा. मीनाक्षी
भराला, सदस्य सचिव, राष्ट्रीय महिला आयोग
सुदीप जैन, उप निदेशक राष्ट्रीय महिला आयोग
रामावतार सिंह, जिलाधिकारीडा. वी.के. सिंह,
सीडीओ नूपुर गोयल, एसपी देहात अभिजीत
कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
नम्रता सिंह-प्रथम, सीएमओ डा. रामप्रसाद,
जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार, बीएसए
आशा चौधरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी
सुनील कुमार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी
अनुपम यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी,
महिलाएं आदि उपस्थित रहे।