मदरहडु विश्वविद्यालय के
फैकल्टी ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन
टेक्नोलॉजी द्वारा विद्यार्थियों को रोजगार एवं
इंटर्नशिप के बहेतर अवसर उपलब्ध कराने के
उद्देश्य से विभिन्न कंपनियों के भर्ती अभियानों
का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर
पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.)
नरेंद्र शर्मा ने सभी प्रतिभागी एवं चयनित
विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि
उद्योग जगत के साथ इस प्रकार की सहभागिता
विद्यार्थियों के करियर निर्माण में महत्वपूर्ण
भूमिका निभाती है।
इसी क्रम में ओरिवोनएज
एवं जस्टडायल कंपनियों की भर्ती एवं
साक्षात्कार प्रक्रियाएं सफलतापूर्वक संपन्न
हुईं। ओरिवोनएज कंपनी की इंटर्नशिप एवं प्री-
प्लेसमेंट ऑफर (PPO) ड्राइव के अंतर्गत
फ्रंटएंड डेवलपमेंट, बैकएंड डेवलपमेंट,
वेब डेवलपमेंट तथा यूआई/यूएक्स डिज़ाइन
जैसे पदों के लिए विद्यार्थियों का साक्षात्कार
लिया गया। बीसीए, एमसीए, एम.एससी.
(आईटी), एम.एससी. (सीएस) तथा
बी.एससी. (सीएस एंड आईटी) के विद्यार्थियों
ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी तकनीकी
दक्षता, रचनात्मकता एवं नवाचार क्षमता का
उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
ओरिवोनएज कंपनी
की ओर से प्रबल कुमार (क्षेत्रीय प्रबंधक),
वर्णिका (मानव संसाधन अधिकारी) एवं
बृजेश कुमार (मानव संसाधन अधिकारी)
ने साक्षात्कार प्रक्रिया का संचालन किया तथा
विद्यार्थियों के तकनीकी एवं व्यावसायिक
कौशल का मूल्यांकन किया।
10 जून को जस्टडायल कंपनी द्वारा
विशेष प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया
गया। कंपनी के आलोक ध्यानी (क्षेत्रीय
प्रबंधक) एवं अमित गुप्ता (मानव संसाधन
अधिकारी) ने विद्यार्थियों का साक्षात्कार
लिया। साक्षात्कार के दौरान विद्यार्थियों के
संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास, विपणन
(मार्टिके ंग) की समझ, समस्या-समाधान
क्षमता तथा पेशेवर दृष्टिकोण का मूल्यांकन
किया गया।
चयनित विद्यार्थियों को कंपनी के
साथ अपने व्यावसायिक करियर कीशुरुआत
करने का अवसर प्राप्त होगा। फैकल्टी ऑफ
कंप्यूटर साइंस एंड आईटी के डीन डॉ.
रविंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को उद्योग की
आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को निरंतर
विकसित करने तथा अपने कौशल को सुदृढ़
बनाने के लिए प्रेरित किया।