खेल

गुजरात टाइटंस से भिड़ंत से पहले प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे विराट और अनुष्का

गुजरात टाइटंस से अहम मुकाबले से पहले आध्यात्मिक आशीर्वाद लेने पहुंचे Virat Kohli और Anushka Sharma, Premanand Maharaj से की मुलाकात

भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एक बार फिर वृंदावन में प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे हैं। कपल को सोमवार को प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम श्री हित राधा केली कुंज में राधा नाम की भक्ति में डूबा देखा गया। विराट और अनुष्का ने प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया और साथ ही सत्संग और एकांतिक वार्ता का भी हिस्सा रहे।

इस मौके पर कपल का बहुत ही सादगी भरा रूप दिखा। अनुष्का ने ऑफ-व्हाइट सूट और माथे पर ऊर्ध्वपुण्ड्र तिलक धारण कर रखा है। विराट भी गले में तुलसी की माला धारण कर ‘राधा’ नाम की भक्ति में डूबे दिख रहे हैं। बता दें कि विराट और अनुष्का बीते कई सालों से प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए आ रहे हैं।

आखिरी बार वे 17 फरवरी को केली कुंज आश्रम में दर्शन के लिए पहुंचे थे। बीते साल, यानी 2025 में, विराट और अनुष्का तीन बार वृंदावन में प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे थे। इतना ही नहीं, बेटे अकाय के जन्म के बाद कपल अपने दोनों बच्चों के साथ आश्रम पहुंचा था। वामिका विराट कोहली की गोद में थी, जबकि अकाय मां अनुष्का के साथ थे। टसे्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के भी क्रिकेटर और उनकी पत्नी ने आश्रम का दौरा किया था और प्रेमानंद महाराज से कई सवाल पूछे थे।