राजकरण

ममता बोलीं- पुलिस TMC कार्यकर्ताओं को धमकी दे रही

ममता बनर्जी का आरोप, पुलिस TMC कार्यकर्ताओं पर बना रही दबाव।

 तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी मंगलवार को सेंट्रल कोलकाता में अपना दिन भर का धरना दे रही हैं। ये धरना उनके भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले, चुनाव के बाद हिंसा और फेरीवालों को हटाने के विरोध में हो रहा है। धरना स्थल पर बनर्जी ने कहा- हमें मंच बनाने और माइक्रोफोन इस्तेमाल करने की परमिशन नहीं दी गई।

पुलिस TMC वर्कर्स को प्रदर्शनों में हिस्सा न लेने की धमकी दे रही है लेकिन मैं विरोध करती रहूंगी। मैं इस मुश्किल समय में TMC वर्कर्स को नहीं छोड़ूंगी। मैं लड़ूंगी या मर जाऊंगी। मैं तब तक नहीं मरूंगीजब तक आपको सत्ता से हटा नहीं देती। विपक्ष का नेता चुनने के लिए TMC विधायकों के साइन पर हुए विवाद में ममता ने कहा कि BJP गंदा खेल खेल रही है। अगर विधानसभा अध्यक्ष को साइन के असली होने पर यकीन नहीं है तो TMC विधायकों के साइन का फोरेंसिक टेस्ट कराना चाहिए।

कोलकाता पुलिस से परमिशन न मिलने के कारण आखिरी वक्त में वेन्यू बदल दिया गया। कोलकाता पुलिस से रानी रश्मोनी रोड पर विरोध प्रदर्शन की परमिशन नहीं मिलने के बाद ममता एस्प्लेनेड (धर्मतला) के Y-चैनल बस स्टॉप पर धरना देने पहुंचीं।

ममता बनर्जी ने कहा िक बंगाल चुनाव जीतने के लिए BJP ने 294 विधानसभा सीटों में से 177 पर काउंटिंग में धांधली की। मुझे अफसोस है किजिन लोगों को अपनी जिंदगी में मेरा साथ मिला, वे अब गद्दारों के साथ हो गए हैं। बिना रिहैबिलिटेशन के फेरीवालों को हटाना TMC सरकार की पॉलिसी नहीं थी, हमने इंसानियत का नजरिया अपनाया