सीएम
योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर में
आयोजितजनसभा के दौरान बड़ा एलान
करते हुए कहा कि अब मुजफ्फरनगर को
नगर निगम बनाने का समय आ गया है।
उन्होंने कहा कि शहर का तेजी से विस्तार
और विकास हुआ है, इसलिए इसे नगर
निगम का दर्जा देने के लिए प्रस्ताव भेजा
जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के
दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल से नगर
निगम के गठन का प्रस्ताव भेजने को कहा
और भरोसा दिलाया कि इस पर सरकार
काम करेगी। इस जनसभा को 2027 के
विधानसभाचनाव ु से पहले पश्चिमी उत्तर
प्रदेश की अहम राजनीतिक सभा मानाजा
रहा है। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्रीजयंत
सिंह भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने जनसभा के दौरान
करीब 951 करोड़ रुपये की विभिन्न
विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और
शिलान्यास किया। साथ ही रोजगार मेले
के जरिए युवाओं को रोजगार के अवसर
उपलब्ध कराने की बात कही।
उन्होंने
कहा कि सरकार का लक्ष्य युवाओं को
आगे बढ़ने का अवसर देना और प्रदेश में
विकास की गति को और तेज करना है।
सीएम ने कहा कि सरकार ने स्पष्ट कर
दिया है कि माफिया और अपराधियों के
लिए प्रदेश में कोई जगह नहीं है। बेटियों
की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों
को बख्शा नहीं जाएगा और उनके लिए
इस धरती पर कोई स्थान नहीं होगा, और
ध्यान याद रखें जब बंटे थे तभी कटे थे।
आज कांवड़ यात्रा में बेडिकेडिंग नहीं
लगती बल्कि हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा
होती है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि
विकास के मामले में सरकार जनता को
कभी निराश नहीं होने देगी।
उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है
किनया भारत अपनी विरासत का सम्मान
करते हुए विकास के माध्यम से युवाओं
के लिए नए अवसर तैयार करे और देश
को आगे बढ़ाए।
उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों में
अब भाई-भतीजावाद या सिफारिश की
कोई गुंजाइश नहीं है। युवाओं से उन्होंने
कहा कि अगर वे मेहनत करेंगे तो उन्हें
जरूर सफलता मिलेगी।
सरकार ने भर्ती
प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया
है, इसलिए युवाओं को निराश होने की
जरूरत नहीं है, बल्कि पूरी मेहनत और
लगन के साथ तैयारी करनी चाहिए।
उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए
कहा कि वे मजबूती और आत्मविश्वास
के साथ आगे बढ़ें। सरकार लगातार
रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही है
और भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से की
जा रही है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम
में करीब 11 हजार युवाओं ने रोजगार के
लिए पंजीकरण कराया है। जिन युवाओं
को आज नियुक्ति पत्र मिल रहे हैं, उन्हें
उन्होंने बधाई दी और कहा किजिन्हें अभी
अवसर नहीं मिल पाया है, उन्हें भी आगे
और मौके दिए जाएंगे।
सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में
लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं।
इसके बावजूद उन्होंने लोगों से अपील
की कि क्षेत्र में जो सकारात्मक और
सुखद वातावरण बना है, उसे बनाए
रखें और समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ें।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
के ‘विकसित भारत’ और ‘आत्मनिर्भर
भारत’ के विजन को साकार करने के लिए
हर भारतवासी को इस संकल्प से जुड़ना
होगा और हर स्तर पर प्रयास करना होगा।
उन्होंने कहा कि देश के विकास
में आधी आबादी यानी महिलाओं की
भागीदारी भी बेहद जरूरी है।
इस दौरान
उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष और
केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का धन्यवाद
देते हुए कहा कि उन्होंने नारी शक्ति वंदन
अधिनियम का पहले भी समर्थनकिया था
और आज भी इसके पक्ष में अपनी बात
रखी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के
स्वास्थ्य, स्वच्छता और स्वावलंबन को
बढ़ावा देने के लिए सरकार कई प्रयास कर
रही है। जब समाज मिलकर आगे बढ़ता
है तो दुनिया की कोई ताकत उसकी राह में
बाधा नहीं बन सकती।
उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के
लिए नई योजनाएं और सुविधाएं ला रही
है, ताकि अधिक से अधिक रोजगार के
अवसर पैदा किए जा सकें।