। खुदरा महंगाई दर मार्च में
सालाना आधार पर 3.4 प्रतिशत रही है, इसमें
क्रमिक आधार पर 0.19 प्रतिशत की वृद्धि
हुई है। फरवरी में यह 3.21 प्रतिशत थी। यह
जानकारी साख्यि ं की एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन
मंत्रालय द्वारा सोमवार को दी गई। मंत्रालय
ने कहा कि मार्च में ग्रामीण इलाकों में खुदरा
महंगाई दर 3.63 प्रतिशत और शहरी इलाकों
में खुदरा महंगाई दर 3.11 प्रतिशत रही है।
खाद्य महंगाई दर मार्च में 3.87 प्रतिशत रही
है और फरवरी में यह 3.47 प्रतिशत थी। मार्च
में ग्रामीण इलाकों में खाद्य महंगाई दर 3.96
प्रतिशत रही है और शहरी इलाकों में यह
3.71 प्रतिशत थी।
बीते महीने प्याज -27.76
प्रतिशत, आलू -18.98 प्रतिशत, लहसुन
-10.18 प्रतिशत, अरहर -9.56 प्रतिशत और
मटर, चना -7.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ
राष्ट्रीय स्तर पर सबसे कम महंगाई दर्ज करने
वाले शीर्ष 5 प्रमुख आइटम थे। वहीं, दूसरी
तरफ चांदी की ज्वैलरी 148.61 प्रतिशत,
सोना/हीरा/प्लेटिनम ज्वैलरी 45.92 प्रतिशत
से अधिक महंगाई दर्ज करने वाले शीर 5 प्रमुख ्ष
आइटम थे।