मुख्यमंत्री योगी
आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को
देश के प्रमुख टके्सटाइल एवं परिधान
विनिर्माण केंद्र के रूप में विकसित करने
की दिशा में संत कबीर टेक्सटाइल एवं
अपैरल पार्क योजना तजी स े आग े बढ़ रही े
है। योगी सरकार नेवाराणसी, अमरोहा,
बरेली, संत कबीर नगर और बिजनौर में
पांच बड़े टेक्सटाइल पार्क विकसित करने
की योजना बनाई है। इन पार्कों के लिए कुल
326 एकड़ स अे धिक भूमिचिह्नित की गई
है और सभी भूमि पार्सलों के हस्तांतरण
को मंत्रिमंडल की मंजूरी भी मिल चुकी है।
इस योजना के तहत वाराणसी के रामना में
75 एकड़, अमरोहा में 79.825 एकड़,
बरेली के बहेड़ी में 79.580 एकड़, संत
कबीर नगर के मगहर में 39.490 एकड़
तथा बिजनौर के नगीना में 52.910 एकड़
भूमि पर पार्क विकसित किए जाएंगे।
सभी परियोजनाएं सार्वजनिक-निजी
भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर स्थापित
होंगी।
सरकार का लक्ष्य निवेश आकर्षित
करने के साथ-साथ प्रदेश में बड़े पैमाने पर
रोजगार सृजन करना है।
परियोजना के क्रियान्वयन के लिए
प्राधिकरण गठन की अधिसूचना जारी
की जा चुकी है तथा भूमि हस्तांतरण की
प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। राष्ट्रीय वस्त्र
अनुसंधान संस्था (एनआईटीआरए)
द्वारा वाराणसी पार्क की प्री-फिजिबिलिटी
रिपोर्ट प्रस्तुत की जा चुकी है, जबकिशेष
चार पार्कों की संशोधित प्री-फिजिबिलिटी
रिपोर्ट तैयार की जा रही है। उद्योग जगत के
सुझावों को शामिल करते हुए इन रिपोर्टों
को अंतिम रूप दिया जाएगा।
वाराणसी के रामना टेक्सटाइल पार्क
को शीघ्र विकसित करने के लिए संपर्क
मार्गनिर्माण का कार्य भी आगे बढ़ रहा
है। सड़क निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया
पूरी होने के बाद अनुबंध की कार्यवाही
प्रगति पर है। वहीं बिजली आपूर्ति के लिए
132 केवी उपकेंद्र, ट्रांसमिशन लाइन और
33 केवी विद्युत अवसंरचना की रूपरेखा
तैयार की गई है, जिससे पार्क को निर्बाध
विद्युत उपलब्ध कराई जा सके। योगी
सरकार पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप
परियोजनाओं को विकसित करने पर भी
विशेष जोर दे रही है।