केंद्र सरकार
ने मंगलवार को ऑन स्क्रीन मार्किंग
(OSM) में विवाद के बीच CBSE के
चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु
गुप्ता का तबादला कर दिया। OSM
सर्विस के टेंडर और खरीद प्रक्रिया की
जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है।
उधर, री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर
साइबर अटैक हुआ। CBSE के अनुसार,
2 मिनट में 15 लाख एक्सेस अटेंप्ट हुए,
जबकि 1 लाख से ज्यादा बार सिस्टम की
फाइलों तक बिना अनुमति पहुंचने की
कोशिश की गई।
हालांकि, साइबर अटैक के बावजूद
पोर्टल काम करता रहा और दोपहर 3 बजे
तक 16 हजार से ज्यादा छात्रों ने आवेदन
कर दिया। यह पोर्टल सोमवार से शुरू
होना था। दरअसल, 13 मई को CBSE
ने 12वीं का रिजल्ट जारी किया था। इस
बार पहली बार कॉपियां कंप्यूटर स्क्रीन
(OSM सर्विस) पर चेक की गई थीं।
रिजल्ट आने के बाद कई छात्रों ने नंबरों
को लेकर शिकायत की, जिसके बाद पूरे
मामले की जांच शुरू की गई है।