फिलीपींस में सोमवार सुबह 7.8 तीव्रता का
शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे कई इमारतों को नुकसान पहुंचा
है। प्रभावित इमारतों में ज्यादातर दुकानें, दफ्तर और व्यावसायिक
भवन शामिल हैं। न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक अब तक 32 लोगों
की मौत हुई है, जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल हैं। अमेरिकी
भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप भारतीय
समयानुसार सुबह 5:07 बजे आया। भूकंप का केंद्र मिंडानाओ
द्वीप के पास समुद्र में था।
यह सारंगानी प्रांत के मासीम कस्बे से
लगभग 32 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में और 33 किलोमीटर
की गहराई पर आया। अधिकारियों का कहना है कि यह इस साल
फिलीपींस में आया सबसेशक्तिशाली भूकंप है। भूकंप के बाद
सुनामी भी आई। सबसे ऊंची लहर की ऊंचाई 1.4 मीटर (करीब
4.6 फीट) रही।
एहतियात के तौर पर इंडोनेशिया और मलेशिया ने
भी सुनामी की चेतावनी जारी की थी, जिसे कुछघंटों बाद वापस ले
लिया गया। फिलीपींस के ज्वालामुखी और भूकंप विज्ञान संस्थान
(फिवोल्क्स) ने बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे
तक 138 आफ्टरशॉक दर्जकिए गए। इन झटकों की तीव्रता 1.3
से 6.7 के बीच रही। 7 लाख से ज्यादा आबादी वाले बंदरगाह शहर
जनरल सैंटोस में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। यहां कई इमारतों में
दरारें आ गईं, कुछ छोटी इमारतें आंशिक रूप से ढह गईं और एक
पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया।
क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन अधिकारियों के
मुताबिक शहर में कम से कम 7 लोगों की मौत हुई और करीब 130
लोग घायल हुए हैं। दक्षिण कोटाबाटो, दावाओ ऑक्सिडेंटल और
बालुत द्वीप समेत अन्य दक्षिणी इलाकों में भी 9 लोगों की मौत हुई।
इनमें कुछ लोग गिरते मलबे, एक क्षतिग्रस्त मस्जिद और भूस्खलन
की चपेट में आ गए। अधिकारियों ने बताया कि जनरल सैंटोस में
एक दो मंजिला स्कूल इमारत के गिरने की खबर के बाद राहत और
बचाव अभियान चलाया गया। आशंका जताई गई कि कुछ छात्र
मलबे में फंस सकते हैं।