वारदात

सीएम योगी ने िकया राज्य कर्मचारियों के िलए दीपावली बोनस का ऐलान

14.82 लाख कर्मचारियों को मिलेगा, अधिकतम 7 हजार रुपए मिलेंग

लखनऊ (ब्यूरो)। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बड़ा ऐलान किया। दीपावली पर राज्य कर्मचारियों को तोहफा दिया। वित्तीय वर्ष 2024- 25 के लिए बोनस देने का फैसला लिया। कर्मचारियों के परिश्रम और निष्ठा की तारीफ की। उन्होंने कहा, प्रदेश के विकास के लिए सरकारी कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। सरकार हर स्तर पर उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। वित्त विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया। जिसके अनुसार, राज्य सरकार के कर्मचारियों को उत्पादकता असम्बद्ध बोनस अनुमन्य किया गया है। यह बोनस मासिक परिलब्धियों की अधिकतम सीमा 7,000 के आधार पर 30 दिनों की परिलब्धियों का आगणन करते  जाएगा, जिससे प्रत्क पा ये त्र कर्मचारी को 6,908 का लाभ मिलेगा।

इस निर्णय से राज्य सरकार के लगभग 14 लाख 82 हजार कर्मचारी लाभान्वित होंगे, जिस पर कुल व्ययभार लगभग 1,022 करोड़ आएगा। पात्र कर्मचारियों को बोनस का भुगतान समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जाए। ताकि, सभी परिवार इस पर्व को उल्लासपूर्वक मना सकें। इन कर्मचारियों को मिलेगा वेतन राज्य सरकार की ओर से अनुमन्य बोनस के दायरे में वे पूर्णकालिक अराजपत्रित कार्मिक शामिल हैं, जिनके पद का वेतन मैट्रिक्स लेवल8 (47,600- 1,51,100) तक है (सादृश्य ग्रेड वेतन 4,800 तक)। इसमें राज्य कर्मचारी, राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं के कर्मचारी, स्थानीय निकायों और जिला पंचायतों के कर्मचारी, राजकीय विभागों के कार्यप्रभारित एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी सम्मिलित हैं। बता दें कि भारत सरकार द्वारा भी वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बीते 29 सितम्बर, 2025 द्वारा बोनस प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है।