राजकरण
22 फरवरी को होगा वृहत विधिक साक्षरता/सेवा शिविर, मीडिया प्रतिनिधियों संग की गई बैठक
22 फरवरी को प्रस्तावित वृहत विधिक साक्षरता/सेवा शिविर को लेकर मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
सचिव,
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेरठ
नम्रता सिंह-प्रथम ने बताया कि उत्तर
प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,
लखनऊ के पत्र के अनुसार विभिन्न
विभागों से समन्वय स्थापित करते
हुए 22 फरवरी 2026 को प्रस्तावित
बृहद विधिक साक्षरता/सेवा शिविर
का आयोजन किये जाने हेतु निर्देशित
किया गया है।
22 फरवरी को प्रस्तावित वृहद
विधिक साक्षरता/सेवा शिविर के
सफल आयोजन हेतु उनके कार्यालय
में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ
बैठक आयोजित की गयी। बैठक
में विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की
जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे
वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन
योजना, सामूहिक विवाह योजना,
कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री
आवास योजना, श्रमिक पेंशन योजना,
विश्वकर्मा सम्मान योजना आदि को
जन सामान्य में अपने समाचार पत्रों/
चैनलों के माध्यम से प्रचार-प्रसार को
लेकर विस्तृत चर्चा की गयी, जिससे
22 फरवरी 2026 को आयोजित होने
वाली बृहद साक्षरता/सेवा शिविर के
सफल आयोजन में सभी विभागों द्वारा
अधिक से अधिक लाभार्थियों को
चयनित कर लाभ प्रदान किया जा सकें।