ग्रेटर नोएडा
स्थित यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक
विकास प्राधिकरण क्षेत्र में औद्योगिक
निवेश को बढ़ावा देने के लिए एक
महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उत्तर
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
ने तीन बड़ी कंपनियों को भूमि आवंटन
पत्र सौंपे, जिससे क्षेत्र में औद्योगिक
गतिविधियों को नई गति मिलेगी और
बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित
होंगे। इन कंपनियों में एस्कॉर्ट्स कुबोट
लिमिटेड, सीएनएच इंडस्ट्रियल इंडिया
प्राइवेट लिमिटडे और सन ऑर्गेनिक
इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटडे शामिल हैं।
यह आवंटन इनवेस्ट यूपी की सिफारिश
पर किया गया है, जिसका उद्देश्य प्रदेश
में निवेश को आकर्षित करना और
औद्योगिक विकास को गति देना है। सबसे
बड़ा आवंटन सेक्टर-10 में एस्कॉर्ट्स
कुबोटा लिमिटेड को किया गया है, जिसे
154 एकड़ भूमि प्रदान की गई है। कंपनी
यहां ट्रैक्टर और कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट
के निर्माण के लिए एक अत्याधुनिक
मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करेगी।
इस
परियोजना में करीब 2029 करोड़ रुपये
का निवेश होगा और अनुमानित 4000
लोगों को रोजगार मिलेगा।
वहीं, सेक्टर-8डी में सीएनएच
इंडस्ट्रियल इंडिया प्राइवेट लिमिटडे को
100 एकड़ भूमि आवंटित की गई है।
कंपनी यहां ट्रैक्टर निर्माण इकाई स्थापित
करेगी, जिसमें लगभग 1219.81 करोड़
रुपये का निवेश प्रस्तावित है। इस
परियोजना के जरिए करीब 1200 लोगों
को रोजगार मिलने की संभावना है।
इसके अलावा, सन ऑर्गेनिक
इंडस्ट्रीज प्राइवेटलिमिटडे को भी सेक्टर8डी में 30,000 वर्गमीटर भूमि आवंटित
की गई है। कंपनी यहां ड्राई फ्रूट प्रोसेसिंग
और पैकेजिंग यूनिट स्थापित करेगी। इस
परियोजना में लगभग 225.16 करोड़
रुपए का निवेश किया जाएगा और करीब
569 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा।
इन तीनों परियोजनाओं के माध्यम
से न केवल यमुना अथॉरिटी क्षेत्र में
औद्योगिक आधार मजबूत होगा, बल्कि
स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर
भी पैदा होंगे। साथ ही, इससे ग्रेटर नोएडा
और आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक
गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और
प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई दिशा
मिलेगी।