वारदात

दीपावली मिलन समारोह में आकर्षण का केंद्र रहा गुजरात का गरबा

हरिश्चंद्र वंशीय महिला मंडल, मरठ द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन होटल ब्रॉडवे इन में किया गया

मेरठ (एनएफटी रिपोर्टर)। हरिश्चंद्र वंशीय महिला मंडल, मरठ द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन होटल ब्रॉडवे इन में किया गया, जिसमें हरिश्चंद्र वंशीय महिला मंडल, मेरठ की सभी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम गुजराती स्टाइल थीम पर आधारित था। भारतीय पारंपरिक वेशभूषा से सुसज्जित महिलाओं का स्वागत तिलक व माथा टीका लगाकर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मंडल की संरक्षिकाओं निगम, उपमा, मधु रस्तोगी (चित्रा), रजनी नेदीप प्रज्ज्वलित करके किया।

महिला मंडल की अध्यक्ष मधु रस्तोगी ने सभी आगंतुकों के स्वागत में स्वरचित कविता का पाठ किया। रंगारंग कार्यक्रम की श्रृंखला में सर्वप्रथम मां लक्ष्मी की स्तुति पर नृत्य वंशिका रस्तोगी नेकिया। तत्पश्चात सभी के मनोरंजन के लिए तम्बोला गेम सुजाता रस्तोगी नेखिलाया। दीपावली त्योहार की दृष्टि से एक तंबोला बोली लगाकर भी खिलाया गया तथा सभी विजयी महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। दो गेम कार्डस् (ताश के पत्तों पर आधारित भी खिलाये गए। जिसमें श्रीमती नीता दुबलिश व श्री मती शिल्पी ने अहम भूमिका निभाते हुए अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गुजरात का गरबा रहा। सामूहिक गरबा नृत्य कार्यकारिणी के सभी सदस्यों कवी, रुचि, मधु, मिली, पूनम, बबीता, सुजाता, कुमुद, ऋतु, प्राची, अनु, रूपा, दीप्ति, शिल्पी व वेशिका ने प्रस्तुत किया।

गरबा ने ऐसी धूम मचायी कि सभी सदस्यों के पैर थिरकने लगे। सभी ने अपने नृत्य से खूब धमाल मचाया। अध्यक्षता मधु रस्तोगी, मंच संचालन डा. रूबी रस्तोगी तथा मंच सज्जा सुजाता नेकिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रुचि, मिली, सुजाता, बबीता, शिल्पी, निकिता रसराज, बरखा रसराज, रूपा, ऋतु, अनु, प्राची, शिका, दीप्ति, पूनम तथा नीता दुबलिश का विशेष योगदान रहा। डा. रूबी रस्तोगी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। अशोक रस्तोगी पीएनबी, राजू रस्तोगी ‘रसराज’ राष्ट्रीय संगठन मंत्री का विशेष योगदान रहा।