देश विदेश

राहुल के घर तक महिला सांसदों का मार्च, पुतला जलाया

महिला सांसदों ने विरोध जताते हुए राहुल के घर तक मार्च किया और पुतला जलाकर नाराज़गी व्यक्त की

लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक पारित न होने को लेकर एनडीए नेताओं ने देशभर में प्रदर्शन किया। दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने महिला सांसदों के साथ राहुल गांधी के घर की ओर मार्च किया।

कार्यकार्ताओं ने राहुल का पुतला जलाया। पुलिस ने भीड़ हटाने के लिए वाटर कैनन चलाई। केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे, भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज और कमलजीत सहरावत को हिरासत में ले लिया । दरअसल सरकार शुक्रवार को लोकसभा में संविधान का 131वां संशोधन बिल लाई थी।

सरकार इसे पास नहीं करा पाई। यह 54 वोट से गिर गया। इसके जरिए संसद की 543 सीटें बढ़ाकर 850 करने का प्रावधान था। BJP सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कांग्रेस और विपक्षी दल शुरू से ही महिला-विरोधी रहे हैं। 1996 में जब देवेगौड़ा ने यह विधेयक पेश किया था तो उन्होंने इसका विरोध किया था। जब वाजपेयी ने इसे पेश किया तो उन्होंने उसका भी विरोध किया।