सैर सपाटा

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू

श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू, यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन ने किए व्यापक इंतजाम

 चारधाम यात्रा के लिए ट्रांजिट कैंप में तीर्थयात्रियों का पंजीकरण शुरु हो गया है। पंजीकरण काम का सुबह छह बजे से शुरु हुआ। जो शाम तक चला। वहीं चारधाम यात्रा प्रशासन और स्थानीय प्रशासन की ओर से कल 18 अप्रैल शनिवार को सीएम के दौरे को लेकर व्यवस्थाओं को लेकर बैठक की गई। मुख्यमंत्री यात्रियों के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

चारधाम यात्रा पंजीकरण प्रभारी प्रेमानंद ने बताया कि सुबह छह बजे से सभी 30 काउंटरों पर पंजीकरण शुरु करदिया गया है। इसमें 24 काउंटर ट्रांजिट कैंप में और छह काउंटर आईएसबीटी में खुले हैं। दोपहर 12 बजे तक करीब 150 यात्रियों ने पंजीकरण कराया। सबसे पहले नेपाल से आए तीस यात्रियों ने पंजीकरण कराया। वहीं यात्रा प्रशासन के विशेष कार्याधिकारी पीपी नौटियाल ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर दी गई हैं। वहीं एसडीएम ने भी नगरनिगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर साफ सफाई दुरुस्त करने।

ट्रांजिट कैंप में कर्मचारियों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी 11 बजे यात्रियों के वाहनों को हरी झंडी दिखाएंगे।