प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज
वाराणसी के रामनगर में निर्मित एक अत्याधुनिक
वृद्धाश्रम का मंगलवार को उद्घाटन करेंगे। 100
बेड की क्षमता वाला यह वृद्धाश्रम बुजुर्गों के लिए
सम्मानजनक और सुविधापूर्ण जीवन सुनिश्चित
करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा
रहा है। इस परियोजना का निर्माण Northern
Coalfields Limited (NCL) द्वारा कॉर्पोरेट
सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के अंतर्गत किया
गया है।
वाराणसी समाज कल्याण विभाग ने इसके
संचालन का उत्तरदायित्व तारा संस्थान, उदयपुर को
सौंपा है। उल्लेखनीय है कि तारा संस्थान पहले से
ही प्रयागराज, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर (मुमुक्षु
भवन) और उदयपुर में वृद्धाश्रमों का सफलतापूर्वक
संचालन कर रहा है।
संस्थान के सचिव दीपेश मित्तल ने बताया कि
यह तीन मंजिला भवन सभी आधुनिक सुविधाओं
से परिपूर्ण है।