मदरहुड
विश्वविद्यालय एवं उच्च शिक्षा विभाग,
उत्तराखण्ड वीरा फाउंडेशन, रुड़की के
संयुक्त तत्वावधान में विशाल रक्तदान
शिविर का आयोजन किया गया। शिविर
का उद्घाटन मदरहुड विश्वविद्यालय के
कुलपति प्रो. (डॉ.) नरेंद्र शर्मा नेकिया।
अपने उद्घाटन संबोधन में उन्होंने कहा,
“रक्तदान महादान है। एक यनिू ट रक्त तीन
जिंदगियां बचा सकता है । युवाओं द्वारा
रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों में बढ़-
चढ़कर भाग लेना अत्यंत सराहनीय है।
मदरहुड विश्वविद्यालय शिक्षा के साथसाथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में
भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। हमारी
संस्था नियमित रूप से रक्तदान शिविर
आयोजित करती है और लोगों को इसके
महत्व के बारे में जागरूक करती है।
”
इस शिविर में मदरहुड विश्वविद्यालय के
छात्र-छात्राओं तथा स्टाफ के सदस्यों ने
उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में कुल
94 लोगों ने पंजीकरण कराया] जिनमें
से 55 यूनिट ब्लड जनकल्याण हेतु
एकत्रित किया गया और वीरा फाउंडेशन
को सौंपा गया। मदरहुड विश्वविद्यालय
के रजिस्ट्रार अजय गोपाल शर्मा ने बताया
यह शिविर हमारे संस्थान के ‘सेवा परमो
धर्मः’ के संकल्प को दर्शाता है। हम वीरा
फाउंडेशन, एवं उच्च शिक्षा विभाग के
आभारी हैं।
एवं कुलपति प्रो. (डॉ.) नरेंद्र
शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति ने हमारे
छात्रों का मनोबल बढ़ाया है। शिविर के
दौरान सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र, स्मृति चिन्ह एवं जलपान वितरित
किया गया। शिविर को सफल बनाने में
विश्वविद्यालय के समस्त अधिष्ठाता,
विभागाध्यक्ष, अध्यापकगणों का
महत्वपूर्णयोगदान रहा।