स्वास्थ्य

“भीषण गर्मी को देखते हुए निजी स्कूलों का समय भी बदला”

तेज़ गर्मी के चलते छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों ने समय में किया बदलाव।

लखनऊ में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय बदल दिया गया है। अब निजी स्कूल भी साढ़े 12 बजे के बाद संचालित नहीं हो सकेंगे। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सभी बोर्ड के कक्षा आठ तक के स्कूल दोपहर साढ़े 12 बजे तक ही संचालित होंगे। यह आदेश 22 अप्रैल से लागू होगा।

एक दिन पहले ही शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया था। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी से बच्चों को राहत दिलाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक पढ़ाई होगी, जबकि पहले समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक था। कुछ जिलों में बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने अलग से आदेश भी जारी किए हैं।

बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित परिषदीय विद्यालय अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेंगे।