कांग्रेस नेता
राहुल गांधी ने गुरुवार को असम
विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का
घोषणा पत्र जारी किया। इस घोषणा पत्र
में शासन, पहचान और स्वास्थ्य जैसे 11
क्षेत्रों पर फोकस किया गया है। यह घोषणा
पत्र एक चुनावी रैली के दौरान जारी किया
गया, जिसमें राहुल गांधी के साथ असम
कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई और अन्य
वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
घोषणा पत्र में कुल 11 संकल्प शामिल
हैं- शासन, पहचान, स्वास्थ्य, बुनियादी
ढांचा विकास, औद्योगीकरण, कृषि,
ग्रामीण और शहरी विकास, जलवायु
परिवर्तन और सुरक्षित असम। कांग्रेस
ने इससे पहले 29 मार्च को पार्टी अध्यक्ष
मल्लिकार्जुन खरगे के दौरे के दौरान ‘पांच
गारंटी’ भी जारी की थीं-
बिना शर्त महिलाओं को 50 हजार
रुपये तक का कर्ज।
सभी वरिष्ठ नागरिकों
को 1250 रुपये की पेंशन। 25 लाख रुपये
का कैशलेस इलाज। भूमि पुत्रों के लिए
म्यादी पट्टा। जुबीन गर्ग मामले में 100 दिन
के अंदर दोषियों को सजा ।
126 सदस्यीय असम विधानसभा के
लिए मतदान 9 अप्रैल को होगा, जबकि
इसके नतीजे 4 मई को घोषित किए
जाएंगे।