मेरठ (एनएफटी रिपोर्टर)। कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष विनोद सोनकर के नेतृत्व में इंदिरा चौक स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वंदे मातरम गाकर अमर ज्योति पदयात्रा को शहर कांग्रेस अध्यक्ष रंजन शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजल, प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर आदि नेताओं ने झंडी दिखाकर रवाना किया। पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष विनोद सोनकर व उपस्थिति कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर इन्द्रा गांधी को नमन किया।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष रंजन शर्मा ने पदयात्रियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि पदयात्रा में जाने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता को सादुवाद है कि वे कांग्रेस की उच्च परम्पराओं का निर्वाह कर रहे हैं। पदयात्रा व उपवास कांग्रेस के मूल सिद्धांतो में शामिल है। सेवादल अध्यक्ष विनोद सोनकर ने कहा कि देश में कांग्रेस नेताओं ने अपना बलिदान देकर देश में लोकतंत्र की नीव मजबूत की है। विनोद सोनकर के नेतृत्व में पदयात्रा करने वालों में मुख्य रूप से नईम राणा, अनिल प्रेमी, सुशील सैनी (पूर्व पार्षद), इकराम चौधरी (पार्षद) सरताज चौधरी, महरुद्दीन चौधरी, राहत अली, प्रवीण जाटव, फुरकान अंसारी, अमरोश कुमार, मुस्तकीम, पवन थापा, जगदीश माथुर, अथर अली, आरिफ राजपूत, यासीन अंसारी, राकेश कुमार आदि शामिल हैं। पदयात्रियों का शहर घंटाघर पर मासूम असगर, हाजी इशरत आदि कार्यकर्ताओ ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
पदयात्रियों ने मेट्रो प्लाजा स्थित बाबा साहेब अम्बेडकर कि प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यात्रा इंदिरा चौक से आरम्भ होकर, बुढ़ाना गेट, खैरनगर चौराहा, छतरी वाला पीर, अहमद रोड़, प्यारेलाल अस्पताल, घंटाघर, मेनका सिनेमा, रेलवे रोड चौराहा, ईदगाह, मेट्रो प्लाजा, पुरानी दिल्ली चुंगी, ईरा माल, माधमपुरम चौराहा, शॉपिंक्स माल, रिठानी, परतापुर होते हुए मोदीनगर, शाहदरा होते हुए नई दिल्ली में वीर भूमि स्थित पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की समाधि पर 21 मई को सम्पन्न होगी।
पदयात्रियों को महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, हरिकिशन अम्बेडकर, सलीम खान, महेंद्र गुजर्र, रोहित पारासर, कमल जायसवाल, रविंद्र सिंह, संजय कटारिया, मोनिन्दर सूद, पीयूष रस्तोगी, डॉ अशोक आर्य, जीतेन्द्र चौधरी, हरिकिशन प्रजापति, अशोक शर्मा,रोबिन नाथ गोलू,अवध बिहारी सक्सेना आदि ने रवाना किया।