लखनऊ (ब्यूरो)। मुख्यमंत्री योगी
आदित्यनाथ ने कहा कि चौधरी चरण सिंह
की पुण्य तिथि पर आयोजित विकसित
कृषि संकल्प अभियान शुरू हो रहा है।
यह कई मामले में अहम है। पहली बार
वैज्ञानिक गांव में जा रहे हैं। आज से 12
जून तकचलने वाला अभियान विकसित
भारत के अभियान की अवधारणा को पूरा
करेगा। इस अभियान के तहत किसानों को
आधनिकु खेती के तरीके समझाए जाएंगे।
इससे समृद्धि आएगी। 11 साल में पूरे देश
में खेती में नवाचार हुआ है। एमएसपी
तय हुई है। किसानों को अच्छे बीज मिल
रहे हैं। लैब टू लैंड अभियान शुरू हो रहा
है। यह देश की तस्वीर बदलेगा।
कृषि
वैज्ञानिक सम्बंधित क्षेत्र में क्लाइमेटिक
जोन का भी आकलन करेंगे। मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को
लखनऊ के लोकभवन में विकसित कृषि
संकल्प अभियान का शुभारंभ किया। इस
अभियान के तहत कृषि विभाग, उद्यान
विभाग और पशुपालन सहित विभिन्न
विभागों के अधिकारी गांव में जाकर
योजनाओं की जानकारी देंगे और किसानों
की समस्याओं का समाधान करेंगे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए
उन्होंने कहा कि यूपी की आठ साल की
सरकार ने खेती के क्षेत्र में कई नवाचार
किए हैं। यूपी 10 फीसदी कृषि भूमि में
देश के लिए 22 फीसदी उत्पादन करता
है लेकिन पिछली सरकारों ने किसानों को
अपने एजेंडे से बाहर कर दिया। बीज,
खाद और पानी के लिए किसान परेशान
रहे।
अब बदलाव हो रहा है। प्रधानमंत्री
के एजेंडेमें किसान हैं इसलिए मृदा हेल्थ
कार्ड बन रहा है। किसान समृद्धि योजना
का लाभ मिल रहा है।
गेहूं का दाम 2015
तक एक हजार मिलता था अब 2400
से 2800 तक मिल रहा है। ये किसान
के जीवन में बदलाव का उदाहरण है।
किसानों को 2.50 हजार करोड़का पानी
मुफ्त में दिया जा रहा है।
इसके पहले, कार्यक्रम को संबोधित
करते हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप सिंह शाही
ने कहा कि चौधरी चरण सिंह की पुण्य
तिथि पर यह अभियान शुरू हो रहा है।
वह निरंतर किसानों की उन्नति के लिए
तत्पर रहे। अभियान के दौरान माइक्रो
सिंचाई की तकनीक दी जाएगी। सभी
विभाग मिलकर 15 दिन तककार्यकरेंगे।
हर दिन किसानों से संवाद होगा। लाइव
प्रसारण भी किया जाएगा। किसानों को
आधुनिक खेती और प्राकृतिक खेती के
तरीके समझाए जाएंगे।