कहानी

गौरी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम किया रोशन

मेहनत और लगन से छात्रों ने रचा सफलता का इतिहास

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। खजूरी- किला स्थित गौरी इंटरनेशनल स्कूल का दसवीं का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से न सिर्फविद्यार्थियों में खुशी की लहर है, बल्कि उनके परिजनों ने भी इस उपलब्धि का श्रेय स्कूल की प्रधानाचार्या और अध्यापिकाओं को दिया। विद्यालय की छात्रा तृषा शर्मा 94%, अर्जुन कुमार 88%, अवनि रानी 86%, देव त्यागी 83% और सम्राट ककरा चौहान ने 80% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

अन्य विद्यार्थियों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। विद्यालय के चेयरमैन श्याम सुंदर शर्मा एवं प्रधानाचार्या शालिनी राय ने सभी छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को इस सफलता पर बधाई दी। उन्होंने कहा किविद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का ही यह परिणाम है। उन्होंने छात्रों को भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत करते रहने और शिक्षा के स्तर को ऊंचा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे आगामी कक्षाओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।