स्वामी विवेकानंद सुभारती
विश्वविद्यालय के केरल वर्मा सुभारती कॉलेज ऑफ
साइंस के कंप्यूटर अनुप्रयोग विभाग द्वारा रानी लक्ष्मीबाई
ऑडिटोरियम में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के सम्मान में
एक भव्य, भावनात्मक एवं उल्लासपूर्णविदाई समारोह
का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों
को भावभीनी विदाई देना, उनके साथ बिताए गए यादगार
पलों को संजोना तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए
शुभकामनाएं प्रदान करना था। समारोह में फैकल्टी ऑफ
साइंस के डीन प्रो. (डॉ.) आर.के. जैन, विभागाध्यक्ष
डॉ. शशिराज तेवतिया तथा डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ.
सरताज अहमद की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम
का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिससे
पूरा सभागार सकारात्मकता, ऊर्जा एवं ज्ञान के प्रकाश से
आलोकित हो उठा। दीप प्रज्वलन के उपरांत प्रो. (डॉ.)
आर.के. जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके
उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों को
जीवन में अनुशासन, समर्पण, सकारात्मक सोच एवं
निरंतर सीखते रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा किशिक्षा
केवल डिग्रीप्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व
निर्माण और समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने की प्रेरणा
भी देती है।
इसके पश्चात कंप्यूटर अनुप्रयोग विभागाध्यक्ष डॉ.
शशिराज तेवतिया ने अत्यंत भावुक शब्दों में विद्यार्यों को थि
संबोधित किया। कार्यक्रम के सांस्कृतिक सत्र में जूनियर
विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स को समर्पित आकर्षक एवं
ऊर्जावान प्रस्तुतियां दीं। नृत्य, संगीत, हास्य-नाट्य,
कविता एवं मनोरंजक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को
उत्साह और भावनाओं से भर दिया। इन प्रस्तुतियों में
जूनियर विद्यार्थियों का अपने सीनियर्स के प्रति सम्मान,
स्नेह और अपनापन स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। समारोह
का सबसे रोमांचक और आकर्षण का केंद्र “मिस्टर एवं
मिस फेयरवेल 2026” प्रतियोगिता रही।
प्रतियोगिता के
अंतर्गत प्रतिभागियों के लिए तीन चरण आयोजित किए
गए। रैंप वॉक राउंड में प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास,
व्यक्तित्व और सौम्यता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
टैलेंट हंट राउंड में विद्यार्थियों ने गायन, नृत्य, कविता पाठ
एवं मिमिक्री जैसी विविध प्रतिभाओं से सभी का मन मोह
लिया। वहीं प्रश्नोत्तर राउंड में प्रतिभागियों से तात्कालिक
एवं विचारोत्तेजक प्रश्न पूछे गए, जिनका मूल्यांकन उनकी
बुद्धिमत्ता, विवेक और अभिव्यक्ति शैली के आधार पर
किया गया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद अभिनव तेवतिया
को “मिस्टर फेयरवेल 2026” तथा खुशबू को “मिस
फेयरवेल 2026” के खिताब से सम्मानित किया गया।
विजेताओं के नामों की घोषणा होते ही पूरा सभागार तालियों
की गूंज से गूंज उठा।