विशेष साक्षात्कार

कड़ाके की ठंड में निर्धन कन्या सेवा समिति ने जरूरतमंदों बांटे कंबल

निर्धन कन्या सेवा समिति ने ठंड से राहत देने के लिए जरूरतमंदों को कंबल बांटे और समाज में सेवा का उदाहरण पेश किया।

मोदीपुरम स्थित निर्धन कन्या सेवा समिति के तत्वावधान में कड़ाके की ठंड को देखते हुए 500 कंबलों का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम संकट चौथ के पावन अवसर पर एटूजेड कॉलोनी क्लब में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए समिति अध्यक्ष ठाकुर सचिन तोमर ने बताया किनिर्धन कन्यासेवा समिति हर वर्ष शीत ऋतु में गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से कंबल वितरण कार्यक्रम करती है। इसी क्रम में इस वर्ष भी यह सेवा कार्य पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एटूजेड डेवलपर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) अर्जुन विहान उपस्थित रहे।

उन्होंने समिति द्वारा किए जा रहे निरंतर सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि निर्धन कन्या सेवा समिति समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने का सराहनीय कार्य कर रही है, जो वास्तव में अनुकरणीय है। कार्यक्रम में मुख्य महिला संरक्षक मंजू माथुर एवं सरिता चौहान, महिला अध्यक्ष बबीता राणा, सचिव अशोक अरोड़ा, जिला अध्यक्ष गौरव सिसोदिया, सरोज भदोरिया, नीतू नैनोरिया, अनीता कंबोज, रुचि अहलावत, नीलम धमीजा, संरक्षक अश्वनी गोयल, शिवम धीमान सहित समिति कीसमस्त मातृशक्ति, पदाधिकारीगण एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए, जिससे ठंड में उन्हें राहत मिली। लाभार्थियों के चेहरों पर संतोष और मुस्कान दिखाई दी, जिसने इस सेवा कार्य को सार्थक बना दिया। अंत में समिति अध्यक्ष ठाकुर सचिन तोमर ने अतिथियों, मातृशक्ति, पदाधिकारियों, सहयोगियों एवं उपस्थित जनसमूह का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निर्धन कन्या सेवा समिति भविष्य में भी इसी प्रकार समाज सेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखेगी।