बिहार के सियासत
में सम्राट युग की शुरुआत हो चुकी
है। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने
लोकभवन में भाजपा नेता सम्राट चौधरी
को 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ
दिलाई। बिहार सरकार में मंत्री के रूप में
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी
और जदयू के वरिष्ठ नेता बिजेंद्र यादव ने
मंत्री पद की शपथ ली। उन्हें राज्यपाल ने
शपथ दिलाई। विजय चौधरी और बिजेंद्र
यादव जदयू कोटे से बिहार के दो डिप्टी
सीएम रहेंगे।
मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद सम्राट
चौधरी सीधे सीएम ऑफिस पहुंचे। यहां
पर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के नेतृत्व
में अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
20 साल तक जिस कुर्सी पर नीतीश
कुमार बैठे अब उसपर सम्राट चौधरी
बैठे। उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में पदभार
ग्रहण कर लिया है। मुख्यमंत्री सम्राट
चौधरी सीएमओ में पदभार ग्रहण करने
के बाद मुख्य सचिवालय पहुंचे। यहां
उन्होंने मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत समेत
सभी वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक
की।
आगामी सरकार के कामकाज को
लेकर दिशा निर्देशदिया। पीएम नरेंद्र मोदी
ने सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए कहा
कि बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ
लेने पर सम्राट चौधरी जी को बहुतबहुत बधाई और ढेरों शुभकामनाएं।
उनकी ऊर्जा, जनसेवा के प्रति समर्पण
और जमीनी अनुभव राज्य के लिए बेहद
उपयोगी साबित होने वाला है। मुझे पूर्ण
विश्वास है कि उनके कुशल नेतृत्व में
जनता-जनार्दन की आकांक्षाओं को पूरा
करते हुए बिहार चौतरफा विकास की नई
ऊंचाइयों को छुएगा। मुख्यमंत्री सम्राट
चौधरी ने मुख्यमंत्री बनते ही विभागों के
प्रारंभिक बंटवारे की अधिसूचना जारी
कर दी है। अधिसूचना के तहत मुख्यमंत्री
सम्राट चौधरी ने गृह, सामान्य प्रशासन,
नगर विकास, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग,
पथ निर्माण समेत कुल 29 विभाग अपने
पास रखे हैं।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास गृह
समेत 29 विभाग
गृह विभाग सहित मंत्रिमंडल
सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन, राजस्व
एवं भूमि सुधार, खान एवं भू तत्व, नगर
विकास एवं आवास, स्वास्थ्य, विधि,
उद्योग, पथ निर्माण, कृषि, लघु जल
संसाधन, श्रम संसाधन एवं प्रवासी
श्रमिक कल्याण, युवा रोजगार एवं कौशल
विकास, पर्यटन, कला एवं संस्कृति,
डेयरी मत्स्य एवं पशु संसाधन, आपदा
प्रबंधन, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा
वर्ग कल्याण, अनुसूचित जाति एवं
अनुसूचित जनजाति कल्याण, सूचना
प्रावैद्दिकी, खेल, सहकारिता, पर्यावरण
वन एवं जलवायु परिवर्तन, गन्ना उद्योग,
लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण एवं पंचायती
राज विभाग मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने
फिलहाल अपने पास रखे हैं।
जदयू के खाते में मात्र 18 विभाग आए
जदयू के खाते में फिलहाल 18
विभाग ही आए हैं, जिसमें उपमुख्यमंत्री
विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन,
संसदीय कार्य, सूचना एवं जन-संपर्क,
भवन निर्माण, अल्पसंख्यक कल्याण,
शिक्षा, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी
शिक्षा, ग्रामीण विकास, परिवहन और
उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई
है।
वहीं दूसरे उपमुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद
यादव को ग्रामीण विकास, परिवहन,
उच्च शिक्षा, ऊर्जा, योजना एवं विकास,
मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन, वित्त,
वाणिज्य-कर, समाज कल्याण, खाद्य
एवं उपभोक्ता संरक्षण और ग्रामीण कार्य
विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। मुख्य
सचिवालय स्थित सभागार में मुख्यमंत्री
ने वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित करते
हुए कहा कि आप सभी पूरी निष्ठा और
लगन से काम करते रहे हैं। आप लोगों
के साथ मुझे पहले से ही काम करने का
अनुभव है। राज्य सकार के मंत्री के रूप
कई विभागों में काम करने के दौरान मेरा
आप सभी से सम्पर्क रहा है। वित्त मंत्री के
रूप में राज्य की वित्तीय व्यवस्था को भी
नजदीक से समझने का मौका मिला है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि
बिहार में जो भी काम हो रहे हैं, उसका
संचालन अच्छे ढंग से हो रहा है। आप
सभी काम की गति को और तीव्र करें।
दुगुनी गति से काम होने पर समस्याओं का
समाधान तेजी से होगा। राज्य में भ्रष्टाचार
खत्म करने को लेकर जीरो टॉलरेंस की
नीति पर पूरी दृढ़ता से काम करना है। ऊपर
से नीचे तक किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार
को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री
सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार ने
जो योजनाएं बनायी हैं, उसपर काम किया
जा रहा है लेकिन उसका ससमय निष्पादन
करना महत्वपूर्ण है। कार्यों को लटकाने
की प्रवृत्ति मुख्यालय स्तर से लेकर नीचे
तक कहीं भी नहीं होनी चाहिये। सिर्फ
फाइल बढ़ाने और पत्र लिखने की प्रवृत्ति
नहीं होनी चाहिये।