जनगणना–2027 की तैयारियों के
संबंध में जिलाधिकारी डॉ. वी.के.
सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन
सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों
की बैठक आयोजित की गई। बैठक
में जनगणना–2027 की तैयारियों के
संबंध में जिलाधिकारी ने सभी विभागों
को निर्शित दे किया कि वे अपने-अपने
विभागों के कर्मचारियों की सूची निर्धारित
प्रारूप में तैयार कर तत्काल उपलब्ध
कराना सुनिश्चित करें।
7 मई से स्वगणना, 22 मई से मकान
गणना शुरू : बैठक में अवगत कराया गया
कि जनगणना का प्रथम चरण (मकान
सूचीकरण एवं मकानों की गणना) 22
मई से 20 जून तक संचालित किया
जाएगा।
इसके अतिरिक्त स्वगणना 7 मई
से 21 मई तक संचालित होगी, जबकि
द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) 9
फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक
आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी
ने अवगत कराया कि इस बार जनगणना
पूर्णतः डिजिटल माध्यम से कराई जाएगी
तथा नागरिकों को पहली बार स्वगणना
(Self Enumeration) का विकल्प
भी उपलब्ध कराया जाएगा। प्रशिक्षण
कार्यक्रम के अंतर्गत 120 फील्ड ट्रेनरों
का प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है, जो 16 से
25 अप्रैल तक कुल 7,516 प्रगणकों
एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनगणना
कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही
स्वीकार्य नहीं होगी तथा उल्लंघन की
स्थिति में जनगणना अधिनियम, 1948
की धारा 11 के अंतर्गत दंडात्मक
कार्यवाही की जाएगी।
बैठक में जिला
जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी
(वित्त एवं राजस्व), नगर जनगणना
अधिकारी/अपर नगर आयुक्त, जनपद
के समस्त अपर जिलाधिकारी, उप
जनगणना अधिकारी, जिला स्तरीय
अधिकारीगण, जनगणना निदेशालय के
अधिकारी अधिकारी उपस्थित रहे।