। पश्चिम एशिया में बढ़ते
तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर
बनी अनिश्चितता के बीच भारत सरकार ने
बड़ा बयान दिया है। विदेश मंत्रालय और शिपिंग
मंत्रालय ने साफ किया है कि भारतीय नागरिकों
और जहाजों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
सरकार लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है
और हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। विदेश
मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा
कि भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों को ध्यान में
रखते हुए अलग-अलग देशों से तेल खरीद रहा
है।
उन्होंने बताया कि भारत 1.4 अरब लोगों
की ऊर्जा सुरक्षा को ध्यान में रखकर फैसले
ले रहा है। साथ ही होर्मुज जलडमरूमध्य में
फंसे जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए कई
देशों से बातचीत जारी है। सरकार ने बताया कि
होर्मुज में मौजूद भारतीय जहाजों को सुरक्षित
वापस लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे
हैं।
सरकार के अनुसार महानिदेशालय शिपिंग
के जरिए अब तक 2,337 भारतीय नाविकों
को सुरक्षित वापस लाया जा चुका है। इनमें से
75 नाविकों की वापसी पिछले 24 घंटों में हुई
है। यह दिखाता है कि सरकार तेजी से रेस्क्यू
ऑपरेशन चला रही है।