बहसूमा पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष को किया हाऊस अरेस्ट

पुलिस प्रशासन द्वारा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव भाटी को हाऊस अरेस्ट कर लिया गया।

मेरठ (एनएफटी रिपोर्टर)। पुलिस प्रशासन द्वारा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव भाटी को हाऊस अरेस्ट कर लिया गया। जिलाध्यक्ष को पुलिस ने इसलिए अरेस्ट कर लिया क्योंकि उन्होंने मेरठ आए मुख्य सचिव और डीजीपी से मुलाकात कर ज्ञापन सौपने की अनुमति मांगी थी। प्रशासन ने अनुमति न देते हुए सुबह ही ज़िलाध्यक्ष गौरव भाटी के अकबरपुर स्थित आवास पर उन्हें हाऊस अरेस्ट कर लिया। कांग्रेसजनों को इसका पता चलते ही बड़ी संख्या में जिलाध्यक्ष के आवास पर पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। पुलिस के साथ काफी गहमा गहमी के बाद भी कांग्रेसी कार्यकर्ता नहीं माने और विरोध में नारेबाजी की और मुख्य सचिव से मिलने की बात पर अड़े रहे। इसके बाद बहसूमा थानाध्यक्ष इंदु वर्मा ने स्वयं जिलाध्यक्ष गौरव भाटी व कार्यकर्ताओं से बात कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। काफी देर बाद जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने बात मानकर थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। ज़िला प्रवक्ता सय्यद आमिर रज़ा ने कहा ज्ञापन मुख्य सचिव तक पहुंचाना आपकी ज़िम्मेदारी है। इस मौके पर पूर्वचेयरमैन विनोद कामिल, राकेश कुशवाह, ज़ुबैर कुरैशी, पंडित तरुण शर्मा, मतीन रज़ी, अवनीश पवार, इरशाद पहलवान, सुमनेश मावी, विजय त्यागी, उवैस अंसारी, अर्चित गुप्ता, अय्याज़ मुल्लाजी आदि मौजूद रहे।