कर्तव्यपथ

सुनील भराला के आवास पर हुआ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का भव्य स्वागत

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवा को पल्लवपुरम स्थित पूर्व दर्जा राज्यमंत्री, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक सुनील भराला के आवास पर पहुंचे।

मेरठ (एनएफटी रिपोर्टर)  उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवा को पल्लवपुरम स्थित पूर्व दर्जा राज्यमंत्री, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक सुनील भराला के आवास पर पहुंचे। उपमुख्यमंत्री के आगमन पर सुनील भराला के परिवारजनों ने पारंपरिक तिलक कर उनका स्वागत किया। इसके बाद आयोजित स्वागत समारोह में केशव प्रसाद मौर्य ने मंच से अपने पुराने संघर्षों को याद करते हुए कहा कि 2016 में लखनऊ में हुए लाठीचार्ज और संघर्ष की यादें आज भी ताज़ा हैं। उन दिनों सुनील भराला ने जिस साहस और निष्ठा के साथ संगठन की बात रखी और संघर्ष किया, वह हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है।

 इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, विधान परिषद सदस्य अश्विनी त्यागी, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, परशुराम स्वाभिमान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय भरालाश्रम कल्याण परिषद उत्तर प्रदेश में नि. सदस्य नमन भारद्वाज सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ताओं ने जय परशुराम और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारों से पूरे वातावरण को गुंजायमान कर दिया। इस मुलाकात को भाजपा के सांगठनिक समन्वय और जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ का प्रतीक माना जा रहा है। उधर, मंगलवार को भाजपा नेता सुनील भराला ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की थी