ुढ़ाना गेट
स्थित कांग्स का रे र्यालय पर एक महत्वपूर्ण
प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस को अखिलेश शुक्ल
(राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, किसान कांग्रेस)
एवं हरेंद्र अग्रवाल (पूर्व विधायक) ने
संबोधित किया। इस दौरान केंद्र व प्रदेश
की भाजपा सरकार पर लोकतंत्र को
कमजोर करने, गरीब-किसान विरोधी
नीतियां अपनाने और मतदाता अधिकारों
पर हमला करने के गंभीर आरोप लगाए
गए।
प्रेस कॉन्फ्स में रें वक्ताओं ने कहा
कि भाजपा सरकार पूरी तरह से घबराई
हुई है और आगामी चुनावों को देखते हुए
वोट चोरी, मतदाता सूची से नाम काटने
तथा Special Intensive Revision
(SIR) के जरिए लोकतंत्र को प्रभावित
करने का षड्यंत्र कर रही है।
अखिलेश शुक्ल ने किया 100 दिन के
आंदोलन का ऐलान
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस
अखिलेश शुक्ल ने कहा कि आज का
दिन इसलिए भी विशेष है, क्योंकि आज
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा
का जन्मदिन है और इस शुभ अवसर पर
कांग्रेस पार्टी इस चुनावी वर्ष में आगामी
100 दिनों की व्यापक कार्ययोजना का
ऐलान कर रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा
सरकार मनरेगा जैसी ऐतिहासिक योजना
को खत्म करने की साजिश कर रही है।
मनरेगा कांग्रेस सरकार की देन है, जिसे
वर्ष 2006 में लागू किया गया था। इस
योजना ने ग्रामीण भारत को रोजगार की
गारंटी दी, महिलाओं को सम्मान और
ग्राम सभाओं को अधिकार दिए।
चाहे
वैश्विक आर्थिक मंदी हो या कोविड जैसी
महामारी, मनरेगा ग्रामीण भारत के लिए
जीवनरेखा साबित हुई है।
अखिलेश शुक्ल ने स्पष्ट कहा कि
कांग्रेस पार्टी मनरेगा को कमजोर नहीं
होने देगी और यदि जरूरत पड़ी तो इसके
लिए राज्यव्यापी जनआंदोलन किया
जाएगा। कांग्रेस की मांग है कि मनरेगा
मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी 400 रुपये
प्रतिदिन सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा
कि आगामी 100 दिनों में प्रदेशभर में 30
से अधिक संविधान संवाद महापंचायतें
आयोजित की जाएंगी।
इसकी शुरुआत
24 जनवरी को सीतापुर से होगी, जिसके
बाद लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज,
सहारनपुर, प्रतापगढ़ सहित पूरे प्रदेश में
बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
हरेंद्र अग्रवाल ने SIR को बताया
लोकतंत्र पर हमला
पूर्वविधायक हरेंद्र अग्रवाल ने कहा
कि भाजपा सरकार लोकतंत्र से डर गई
है और इसी डर के कारण वह चुनावी
प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर रही है।
मतदाता
सूचियों से नाम काटना और वास्तविक
मतदाताओं को परेशान करना लोकतंत्र
के लिए बेहद खतरनाक है। उन्होंने कहा
कि कांग्रेस पार्टी ने Special Intensive
Revision–2026 की निगरानी के लिए
सांसदों, पूर्व सांसदों, विधायकों और पूर्व
विधायकों की मॉनिटरिंग कमेटियां गठित
की हैं।
एक माह के भीतर गलत तरीके से
काटे गए नामों को फॉर्म-6 के माध्यम से
पुनः मतदाता सूची में जोड़ने का अभियान
चलाया जाएगा। इसके लिए बूथ स्तर पर
1600 कोऑर्डिनेटर पहले ही नियुक्त
किए जा चुके हैं। ज़िला अध्यक्ष गौरव
भाटी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने संगठन
सृजन अभियान के तहत प्रदेश में लगभग
9 हजार मंडल और 1.50 लाख बूथ
अध्यक्षों की नियुक्ति कर संगठन को
मजबूत किया है। पंचायत चुनावों से
लेकर आने वाले सभी चुनाव कांग्रेस पूरी
मजबूती के साथ लड़ेगी।