भक्ति

गाजे-बाजे और मंगल गीतों के साथ निकली भव्य कलशयात्र

सनातन संस्कृति जागरण महोत्सव आज से 15 तक आईटीआई साकेत में

विश्व जागृति मिशन द्वारा परमपूज्य सुधांशु जी महाराज के सानिध्य में 12 मार्च प्रारंभ होने वाले सनातन संस्कृति जागरण महोत्सव कार्यक्रम के उपलक्ष में बुधवार को जिमखाना मैदान से भव्य कलश यात्रा का निकाली गई, जिसका पूजन आचार्य रजनीश, आचार्य कुलदीप पांडेय समेत वैदिक विद्वानों ने इन स्थलों पर वैदिक मंत्रों के साथ आह्वान, पूजन और परिक्रमा करवाकर कराया। यात्रा का शुभारंभ एमएलसी अश्विनी त्यागी एवं कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने किया। कलशयात्रा में विशाल रथ, घोड़े, बग्गी, बैंड-बाजे, ढोल नपीरी के साथ श्रद्धालु नाचते-गाते और जयकारे लगाते हुए साकेत आईटीआई ग्राउंड कार्यक्रम स्थल पहुंचे। कलश यात्रा इलाके के प्रमुख धार्मिक स्थलों और  से होकर गुजरी।

धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा एवं भंडारे के साथ यात्रा का स्वागत किया। कलश यात्रा का संचालन दीपक शर्मा (यात्रा प्रमुख) ने किया। करीब 4 किलोमीटर लंबी यात्रा में 500 से अधिक महिलाएं पारंपरिक परिधानों में मंगल गीत गाते हए और भक नृत्य करते हए चलती रहीं। कल ु शों में तीर्थ नगरी हरिद्वार से लाये गंगाजल से कलशों को भरा गया। मुख्य आयोजक मनोज शास्त्री ने बताया कि कार्यक्रम 12 मार्च से 15 मार्च तक आईटीआई ग्राउंड में चलेगा, जिसमें सतगुरु सुधांशु जी महाराज समेत अन्य संतों का आगमन होगा। 12 मार्च को शाम 5 बजे से साकेत आईटीआई में विधिवत कार्यक्रम प्रारंभ होगा। इस अवसर पर ज्ञानेंद्र अग्रवाल, प्रवीण गुप्ता, अश्वनी गुप्ता, अरुण अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, शुभम कौशिक, प्रीति गुप्ता, तृषा अग्रवाल, निशा गुप्ता, अनुश्री मित्तल, अंजू शर्मा, रीता चौधरी, रश्मि शर्मा, प्रिंसी शर्मा, प्रवेश त्यागी, संगीता पंडित, मुक्ता जैन, पूनम सिंघल, सुषमा अग्रवाल,आदि उपस्थित रहे।