भक्ति
वेद मंत्रों एवं विधि विधान से हुआ भूमि पूजन, सनातन संस्कृति जागरण महोत्सव 12 मार्च स
वेद मंत्रों और विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। सनातन संस्कृति जागरण महोत्सव 12 मार्च से आयोजित होगा।
विश्व
जागृति मिशन द्वारा सुधांशु जी महाराज
के पावन सानिध्य में 12 मार्चप्रारंभ
होने वाले सनातन संस्कृति जागरण
महोत्सव कार्यक्रम का साकेत
आईटीआई कॉलेज में आचार्यरजनीश
जी, आचार्य कुलदीप पांडेय समेत
दिल्ली से अन्य आचार्यों एवं 80 ऋषि
कुमार/विद्यार्थियों द्वारा वेदमंत्रों एवं
विधि विधान द्वारा भूमि पूजन किया
गया। यजमान कैंट विधायक अमित
अग्रवाल के पुत्र वरुण अग्रवाल, ज्ञानेंद्र
अग्रवाल, डॉ. रामकुमार गुप्ता, अश्वनी
गुप्ता (स्वागत अध्यक्ष), अरुण
अग्रवाल, प्रवीण गुप्ता रहे। कार्यक्रम
स्थल जयश्रीराम के जयघोष से गुजमान
रहा। तत्पश्चात सभी को भोग प्रसादी
का वितरण हुआ। मुख्य आयोजक
मनोज शास्त्री ने बताया कार्यक्रम 12
मार्च से 15 मार्च तक आईटीआई ग्राउंड
में चलेगा, जिसमें क्रान्तिधरा मेरठ में
पूज्य संतों का मंगलमय आगमन होगा।
इस अवसर पर दीपक शर्मा, रत्न
प्रकाश, ऊर्जाराज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर,
महानगर अध्यक्ष भाजपा विवेक
रस्तौगी, पूर्व अध्यक्ष भाजपा मुकेश
सिंघल, पूर्वराज्यमंत्री सुनील भराला,
आलोक गौतम, आशीष अग्रवाल,
प्रेमचंद, कपिल शर्मा, संजीव रस्तोगी,
राजकुमार, संजीव गुप्ता, मिथलेश
गुप्ता, अंजू शर्मा, अर्चना, मीनाक्षी
समेत सैकड़ों दर्शनार्थी उपस्थित रहे।