राजकरण
सनातन संस्कृति जागरण महोत्सव में 12 से लगेगा संत-महात्माओं का जमावड़ा
501 महिलाएं सनातनी वेशभूषा में आज निकालेगी कलश यात्रा
विश्व
जागृति मिशन मेरठ मंडल के मुख्य
आयोजक मनोज शास्त्री ने प्रेस कान्फ्रेंस
में 12 मार्च 2026 से पूज्य सुधांशु जी
महाराज के सानिध्य में प्रारंभ होने वाले
सनातन संस्कृति जागरण महोत्सव
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया
कि 11 मार्च को सुबह 9 बजे लगभग
501 महिलाओं द्वारा कलश पदयात्रा
निकाली जाएगी, यह यात्रा जिमखाना
मैदान बच्चा पार्क से होते हुए साकेत
आईटीआई पहुंचेगी। यात्रा में अनेक बैंड
विशाल, झांकियां एवं सनातनी वेशभूषा
में महिलाएं एकत्रित होकर एवं श्रद्धापूर्वक
यात्रा निकालेंगे।
शास्त्री ने बताया कि कार्यक्रम में पूज्य
सुधांशु जी महाराज के सानिध्य में देश के
बड़े-बड़े संत, महात्माओं एवं गणमान्यों
का मेरठ की क्रांतिधर पर जमावड़ा रहेगा।
कार्यक्रम स्थल के साथ-साथ
आसपास की सड़कों को भगवामय कर
सजाया गया। आयोजकों ने बताया कि
कार्यक्रम में पूज्य सुधांशु जी महाराज द्वारा
स्कूल के बच्चों एवं महिलाओं से विशेष
संवाद कर प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम रखा
गया है।
कार्यक्रम में सभी वर्ग समाज के
लोगों से विशेष संख्या में पहुंचकर धर्म
लाभ उठाने की अपील की गई। मुख्य
रूप से ज्ञानेंद्र अग्रवाल (अध्यक्ष),
डॉ. रामकुमार गुप्ता, स्वागत अध्यक्ष
अश्विनी गुप्ता, वरुण अग्रवाल, प्रवीन
गुप्ता, दीपक शर्मा, आशीष अग्रवाल
(मीडिया प्रभारी), रत्न प्रकाश, वीणा
वाधवा, शुभम कौशिक, हर्षित शर्मा,
आलोक गौतम आदि उपस्थित रहे।