संगीत
828 दिनों से जारी महावीर दीप अर्चना संपन
828 दिनों से लगातार चल रही महावीर दीप अर्चना का धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।
महावीर
दिगंबर जैन मंदिर में पिछले 828 दिनों
से निरंतर चल रही महावीर दीप अर्चना
का आयोजन सोमवार को अत्यंत श्रद्धा
और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। इस
अवसर पर श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्जवलित
कर धर्म आराधना की तथा विश्व शांति,
समाज की समृद्धि और मानव कल्याण की
मंगल कामना की।
कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने भगवान
महावीर के चरणों में दीप अर्पित करते हुए
सामूहिक आराधना की। मंदिर प्रांगण में
भक्ति गीतों और जयघोष से वातावरण
पूर्णतः धर्ममय हो गया। इसी के साथ आज
भक्तांबर दीप अर्चना का भी आयोजन
किया गया, जिसमें संस्कृत के 48 श्लोक
का उच्चारण करते हुए 48 दीप स्वास्तिक
पर बड़े ही भक्ति भाव से समर्पित किए
गए। इस अवसर पर संजय जैन ने बताया
कि महावीर दीप अर्चना का यह क्रम
पिछले 828 दिनों से लगातार चल रहा
है, जो समाज में आस्था, एकता और
धर्म के प्रति समर्पण का प्रतीक बन गया
है। प्रतिदिन श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर दीप
अर्पित करते हैं और भगवान की आराधना
कर धर्म लाभ प्राप्त करते हैं। मंदिर परिसर
में डॉक्टर अंशु जिंदल अर्चना जैन बबिता
जैन अनामिका जैन कंचन जैन राजीव
राय जैन विकास जैन विपिन जैन सुनीता
जैन आदि लोग उपस्थित रहे। अंत में सभी
श्रद्धालुओं ने भगवान से विश्व में शांति,
सद्भाव और समृद्धि की प्रार्थना की। मंदिर
समिति ने सभी श्रद्धालुओं के सहयोग और
सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।