राजकरण

चलों गांव : सर्वांगीण विकास मिशन’ के अंतर्गत सोशल फाउंडेशन की ‘अपनी पाठशाला’ का शुभारंभ

‘चलो गांव : सर्वांगीण विकास मिशन’ के तहत सोशल फाउंडेशन ने ‘अपनी पाठशाला’ की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और विकास को बढ़ावा देना है।

दिल्ली की अग्रणी सामाजिक संस्था ‘सोशल फाउंडेशन’ के सामाजिक कार्यों का कारवां मध्यप्रदेश के श्योपुर तक पहुंच गया है। यहां बड़ौदा तहसीलक्षेत्र के बंदड़ी गांव में सोशल फाउंडेशन ने अपने पहले प्रोजेक्ट ‘चलो गांव : सर्वांगीण विकास मिशन’ के अंतर्गत ‘अपनी पाठशाला’ की शुरुआत की है। श्योपुर के बंदड़ी गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में सोशल फाउंडेशन के अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार और महासचिव नवीन कुमार ने ग्राम पंचायत हलगावाड़ा खुर्द के सरपंच मुकेश कुमार आंकोदिया, वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार आंकोदिया, हरिओम आंकोदिया, शिक्षकों और ग्रामीणों की मौजूदगी में ‘चलो गांव : सर्वांगीण विकास मिशन’ के अंतर्गत कक्षा 1 से 10वीं तक छात्रछात्राओं के लिए कोचिंग सेंटर ‘अपनी पाठशाला’ का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में सोशल फाउंडेशन ने गरीब परिवारों के 100 बच्चों को स्कूल बैग का वितरण भी किया। सोशल फाउंडेशन के अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि मध्यप्रदेश में संस्था का पहला पोजेक्ट ‘चलो गांव : सर्वांगीण विकास मिशन’ शुरू करते हुए अपार हर्ष का अनुभव हो रहा है। इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में कोचिंग सेंटर ‘अपनी पाठशाला’ की शुरुआत की जा रही है, जिसमें योग्य शिक्षकों द्वारा गरीब बच्चों को निशुल्क पढ़ाया जाएगा। उन्होंने ये भी कहा किशिक्षा के अलावा प्रोजेक्ट के तहत बंदड़ी गांव के विकास, सामुदायिक विकास, महिलाओं और मजदूरों के साथ-साथ स्वास्थ्य, योग, खेल, कृषि, जल संरक्षण, पर्यावरण, स्वच्छता, नशा मुक्ति अभियान समेत अन्य क्षेत्रों में सामाजिक कार्यों को अंजाम दिया जाएगा। कार्यक्रम में सोशल फाउंडेशन के अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार, महसचिव नवीन कुमार, ग्राम पंचायत हलगावाड़ा खुर्द के सरपंच मुकेश कुमार आंकोदिया, वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार आंकोदिया, जगन्नाथ, राम सिंह, बद्रीलाल, रामकिश, जगदीश, नाथूलाल, बाबूलाल, रामकरण, जीवराम, महावीर, सुरेश कुमार, हमेराज, दुर्गाशंकर, शिवराज और शिक्षक हरिओम, तरुण, पेलवान, किशन मौजूद रहे।