वारदात

बर्थडे पार्टी में तीन लोगों की हत्या करने वाला जीतू सैनी एनकाउंटर में ढेर

बर्थडे पार्टी में हुई सनसनीखेज वारदात के बाद फरार आरोपी जीतू सैनी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया, मामले की जांच जारी।

 बुलंदशहर के खुर्जा में बर्थडे पार्टी में तीन युवकों की हत्या करने वाला बर्थडे ब्वॉय जीतू सैनी मुठभेड़ में ढेर हो गया है। एनकाउंटर में एसओजी प्रभारी असलम और एक अन्य सिपाही भी घायल हो गए। बर डे प ्थ ार्टी में जीतू सैनी ने 0.32 के पिस्टल से युवकों पर गोलियां बरसाई थीं जिसमें भाजपा नेता के परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई थी। पार्टी में केक लगाने को लेकर हुए विवाद में जीतू सैनी ने आकाश, मनीष और अमनदीप की गोली मारकर हत्या की थी। एनकाउंटर की जानकारी देते हुए एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि खुर्जा नगर पुलिस स्टेशन के इलाके में गुरुवार तड़के हमारी पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति स्कूटर पर आता हुआ दिखाई दिया।

उन्होंने पुलिस टीम पर गोली चला दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक अपराधी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकलने में कामयाब रहा। घायल व्यक्ति को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए खुर्जा के जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। बुलंदशहर में 25 अप्रैल को खुर्जा के सुभाष रोड स्थित जिम में तिहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई थी। मंगलवार को एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया था कि थाना खुर्जा नगर में 25, 26 अप्रैल की दरमियानी रात घटना हुई थी।

तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों मौके पर पहुंचे और कई टीमें लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई हैं। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और आठ आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। एसएसपी ने बताया था कि मुख्य आरोपी जीतू का जन्मदिन था, जिसने शाम के समय केक काटने के लिए कुछ लोगों को सीमा पोटरी पर बुलायाथा। जहां पर इनका खाना पीना हुआ था। इसी बीच अमरदीप को पता चला कि पार्टी में उसे नहीं बुलाया गया है और केक काटने का कार्यक्रम जिम में रख लेता है। आरोपी जीतू को पता चलता है कि जिम में भी केक काटाजा रहा है, जिस पर आरोपी को लगता है कि अमरदीप उसे चैलेंज कर रहा है। आरोपियों की ओर से ईगो में वारदात को अंजाम दिया गया।