राजकरण
उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं ‘वेंक्टेश्वरा मातृशक्ति सम्मान’ से अलंकृत
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सम्मान समारोह
राष्ट्रीय
राजमार्ग बाईपास स्थित वेंक्टेश्वरा संस्थान में
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर
वेंक्टेश्वरा मातृशक्ति सम्मान समारोह-2026
का आयोजन किया गया। समारोह में मातृशक्ति
के सम्मान में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं
ने काव्य पाठ समेत विभिन्न शानदार प्रस्तुतियां
देकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
इसके साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों में
उल्लेखनीय कार्य करने वाली तीन दर्जन
महिलाओं को पटका, पगड़ी एवं स्मृति चिन्ह
देकर ‘वेंक्टेश्वरा मातृशक्ति सम्मान समारोह2026’ से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राजयोग एवं आध्यात्म के
क्षेत्र में मातृशक्ति द्वारा नियंत्रित एवं शक्ति विश्व
की सबसे बड़ी संस्था ब्रहमकुमारी की तीन
दर्जन से अधिक बहनों को भी पटका, पगड़ी
एवं तुलसी माला देकर सम्मानित किया गया।
वेंक्टेश्वरा संस्थान के डा. सी.वी. रमन
सभागार में आयोजित वेंक्टेश्वरा मातृशक्ति
सम्मान समारोह-2026 का शुभारम्भ संस्थापक
अध्यक्ष सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव
त्यागी, विख्यात साहित्यकार एवं कवियत्री व
वेंक्टेश्वरा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की अध्यक्षा
डा. मधु चतुर्वेदी, प्रभारी कुलपति युवराज
सिंह, बी.के. विमल देवी आदि ने सरस्वती माँ
की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके
किया।