राजकरण

सांसद स्वाति मालीवाल ने भी भाजपा जॉइन की

सियासी गलियारों में हलचल, बड़ा चेहरा बीजेपी में शामिल

राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के पार्टीछोड़ने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब में टूट रोकने में जुट गई है। AAP के प्रदेश प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कल (29 अप्रैल) को सभी विधायक जालंधर तलब कर लिए हैं। इसमें ब्लॉक ऑब्जर्वर्स और फ्रंटल संगठनों के प्रमुखों को भी बुलाया गया है। मीटिंग में CM भगवंत मान भी शामिल रहेंगे। हालांकि मीटिंग का एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है। फिर भी माना जा रहा है कि इसमें 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद विधायकों का मन टटोला जाएगा। जालंधर में इससे पहले हुई मीटिंग को लेकर मीडिया ने दावा किया गया था कि उसमें CM ने 5-5 हजार रुपए तक रिश्वत लेने को लेकर विधायकों को फटकार लगाई थी।

उधर, सांसद स्वाति मालीवाल ने मंगलवार को BJP जॉइन कर ली है। उन्होंने कहा- मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के कार्यों से प्रभावित हूं। उनसे प्रेरणा लेकर ही मैंने BJP जॉइन की है। इस पार्टी में आना मेरी कोई मजबूरी नहीं थी, बल्कि मैं लंबे समय से इसके कामकाज को ध्यान से देख रही थी। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के ‘सत्याग्रह’ ऐलान पर कहा- केजरीवाल को इस तरह का ड्रामा करने की आदत है, यह कोई नई बात नहीं है। इसी वजह से सिर्फ केजरीवाल ही नहीं, बल्कि पूरी आम आदमी पार्टी देशभर में ड्रामा, झूठ, गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार के लिए जानी जाती है। वहीं सीएम भगवंत मान ने कहा कि बुधवार 12 बजे हम एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। यह उन्हीं मुद्दों पर होगी। जिन्हें आज अपने दिलों में ही वापस लेकर जा रहे हैं।